श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर बोनी कपूर ने शेयर किया दिवंगत अभिनेत्री की मौत से पहले का आखिरी विडियो

Summary :

शादी के मौके पर श्रीदेवी का एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया था जो उनकी जिंदगी के आखिरी लम्हों की निशानी है। ये विडियो बोनी कपूर ने शेयर किया है

बॉलीवुड की महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के निधन को एक साल हो चूका है और श्रीदेवी के परिवार और करीबियों के साथ साथ उनके लाखों फैंस भी उनकी पुण्यतिथि पर बेहद ग़मगीन है। श्रीदेवी ने लाडला, जुदाई, खुदा गवाह, चांदनी, मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों लोगों के दिलों में खास जगह बनायी थी।

श्रीदेवी - बोनी कपूर

श्रीदेवी की मौत बीते साल दुबई के एक होटल में बाथ टब में डूबने कके दौरान हो गई थी। उस वक्त श्रीदेवी एक शादी के फंक्शन को अटेंड करने के लिए पति बोनी कपूर के साथ दुबई के एक होटल में रुकी थी।

श्रीदेवी - बोनी कपूर

शादी के मौके पर श्रीदेवी का एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया था जो उनकी जिंदगी के आखिरी लम्हों की निशानी है। इस वीडियो में श्रीदेवी शादी के फंक्शन को एन्जॉय करती नजर आ रही है। आपको बता दें ये शादी मोहित मारवाह की थी।

 

View this post on Instagram

 

❤️

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on

श्रीदेवी की मौत की पहली बरसी पर उनके पति बोनी कपूर ने ये वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और ये वीडियो ऑनलाइन आते ही जबरदस्त वायरल हो गया है। लाखों फैंस इस वीडियो पर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दे रहे है।

twitter पर ये video देखने के लिए क्लिक करें : https://twitter.com/SrideviBKapoor/status/1002881830612340737

इस वीडियो को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने बेहद भावुक कैप्शन भी दिया है जिसमे उन्होंने लिखा , ”@SrideviBKapoor, Today would have been our 22nd wedding anniversary. Jaan… My wife, my soulmate, the epitome of love, grace , warmth and laughter lives within me forever…

श्रीदेवी - बोनी कपूर

आपको बता दें ये वीडियो बोनी कपूर ने पहले 6 जून 2018 को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था जब उनकी शादी की 22 वीं सालगिरह थी। अब उन्होंने इस वीडियो को दुबारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

श्रीदेवी - बोनी कपूर

इस वीडियो में श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और बेटी ख़ुशी कपूर के साथ नजर आ रही है। बीते 14 फरवरी को बोनी कपूर ने चेन्नई में श्रीदेवी के पैतृक घर में श्रद्धांजलि पूजा का भी आयोजन किया था। इस शोक पूजा में अनिल कपूर भी अपनी पत्नी सुनीता के साथ पहुंचे थे।

फिल्म गली बॉय के MC Sher यानी सिद्धांत चतुर्वेदी के मुरीद हुए बिग बी, लिखा तारीफ भरा पत्र

Desk Team