Border 2 Advance Booking: बॉर्डर 2 को लेकर बढ़ा एक्साइटमेंट, रिलीज से पहले ही शुरू हुई ताबड़तोड़ कमाई

Summary :

Border 2 Advance Booking: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब रिलीज से ठीक पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग ने साफ कर दिया है कि बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने वाली है। Border 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त क्रेज ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग खुलते ही टिकटों की बिक्री तेजी से बढ़ने लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 9.94 करोड़ रुपये की कमाई कर ली…

Border 2 Advance Booking: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब रिलीज से ठीक पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग ने साफ कर दिया है कि बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने वाली है।

Border 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त क्रेज

Border 2 Advance Booking
Border 2 Advance Booking ( Source : Social Media 0

‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग खुलते ही टिकटों की बिक्री तेजी से बढ़ने लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 9.94 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस आंकड़े में ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं। अब तक फिल्म के 1 लाख 75 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और माना जा रहा है कि यह आंकड़ा रिलीज से पहले 2.5 लाख तक पहुंच सकता है।

Border 2 Box Office : रिपब्लिक डे रिलीज से बढ़ा जोश

Border 2 Box Office
Border 2 Box Office ( Source : Social Media )

फिल्म रिपब्लिक डे के खास मौके पर रिलीज हो रही है, जिस वजह से दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा साफ नजर आ रहा है। देशभक्ति पर बनी फिल्मों को इस मौके पर हमेशा खास रिस्पॉन्स मिलता है और ‘बॉर्डर 2’ को भी इसका पूरा फायदा मिलता दिख रहा है।

Border 2 Opening Day Collection: पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद

Border 2 Opening Day Collection
Border 2 Opening Day Collection ( Source : Social Media )

बॉर्डर 2 को बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल किसी बड़ी फिल्म से टक्कर नहीं मिल रही है। ऐसे में फिल्म को सिनेमाघरों में ज्यादा शोज मिले हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है और पहले ही दिन कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Sunny Deol Border 2 स्टारकास्ट और डायरेक्शन

‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। हालांकि इसकी कहानी पिछली फिल्म से बिल्कुल अलग बताई जा रही है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।

क्या फिर दोहराएगी इतिहास?

जिस तरह से एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आए हैं, उससे साफ है कि ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की पूरी तैयारी में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

Read More: Anumpama Spoiler: रजिनी की चमकदार इमेज पर अनुपमा का 1 बड़ा डिजिटल वार……..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।