Border 2 Box Office Collection Day 8: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार डिस्प्ले कर रही है। 23 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म सिर्फ 8 दिनों में जबरदस्त कमाई कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 300 करोड़ के पार पहुंच गई है।
Border 2 Box Office Collection Day 8: दिन-ब-दिन बढ़ता गया कलेक्शन

फिल्म ने पहले दिन दमदार ओपनिंग करते हुए 32 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। दूसरे और तीसरे दिन कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखा गया। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 60 करोड़ के करीब पहुंच गया, वहीं आठवें दिन तक फिल्म का टोटल कलेक्शन रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच चुका है।
Border 2 Box office collection: सनी देओल ने मनाया सक्सेस सेलिब्रेशन

फिल्म की शानदार सफलता के बाद सनी देओल ने अपने करीबियों के साथ जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह केक काटते और डांस करते नजर आए। फैंस ने उन्हें बधाइयां देते हुए “बॉलीवुड का बाहुबली” बताया।
Box Office Collection: फैंस में जबरदस्त उत्साह

‘बॉर्डर 2’ की सफलता ने सनी देओल को फिर से बड़े सितारों की लिस्ट में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे देशभक्ति फिल्मों में एक बड़ी हिट बता रहे हैं।
Bollywood Blockbuster 2026: देशभक्ति फिल्मों में बनी बड़ी हिट

‘बॉर्डर 2’ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सनी देओल आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। फिल्म को देशभक्ति और इमोशन का शानदार मेल बताया जा रहा है, जिसकी वजह से थिएटर्स में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
Day-wise box office collection: (भारत में)

-
डे 1: 32.10 करोड़
-
डे 2: 40.59 करोड़
-
डे 3: 57.20 करोड़
-
डे 4: 63.59 करोड़
-
डे 5: 23.31 करोड़
-
डे 6: 15.04 करोड़
-
डे 7: 13.14 करोड़
-
कुल: 244.97 करोड़ रुपये
Read More: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में 1 हादसा, तुलसी बनी विरानी साम्राज्य की मालकिन…..


Download Android App
Download iOS App




