1 फरवरी से महंगाई का डबल अटैक! LPG, CNG, पान-मसाला और FASTag होंगे महंगे

Summary :

New Rules From 1st Feb 2026: 1 फरवरी 2026 से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियम और कीमतों में बदलाव होने जा रहे हैं। इसी दिन केंद्र सरकार देश का केंद्रीय बजट 2026 भी पेश करेगी, जिससे कई नई घोषणाएं हो सकती हैं। इसके साथ ही गैस सिलेंडर, ईंधन, FASTag, तंबाकू उत्पाद और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में भी परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन-किन चीजों पर असर पड़ेगा। New Rules From 1st Feb 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां रसोई…

New Rules From 1st Feb 2026: 1 फरवरी 2026 से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियम और कीमतों में बदलाव होने जा रहे हैं। इसी दिन केंद्र सरकार देश का केंद्रीय बजट 2026 भी पेश करेगी, जिससे कई नई घोषणाएं हो सकती हैं। इसके साथ ही गैस सिलेंडर, ईंधन, FASTag, तंबाकू उत्पाद और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में भी परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन-किन चीजों पर असर पड़ेगा।

New Rules From 1st Feb 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसी प्रक्रिया के तहत 1 फरवरी को भी LPG सिलेंडर की नई दरें तय की जा सकती हैं। कंपनियां कीमतें बढ़ा भी सकती हैं और घटा भी सकती हैं। पिछले कुछ महीनों में खासतौर पर 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पिछले महीने इसकी कीमत में थोड़ी कटौती की गई थी। घरेलू उपभोक्ताओं को अब नई दरों का इंतजार है।

Rule Change From 1st February
New Rules From 1st Feb 2026 (Image- S-M)

1st February Rule Changes: CNG, PNG और एविएशन फ्यूल के दाम में होगा बदलाव

1 फरवरी से CNG और PNG गैस के साथ-साथ विमान ईंधन (एविएशन फ्यूल) की कीमतों में भी बदलाव की संभावना है। बजट के दिन इन ईंधनों को लेकर कोई नई घोषणा हो सकती है। अगर CNG और PNG महंगे होते हैं, तो घरेलू खर्च और यात्रा का बजट बढ़ सकता है। वहीं एविएशन फ्यूल के दाम बढ़ने पर हवाई सफर महंगा हो सकता है, जबकि कीमत घटने से यात्रियों को राहत मिल सकती है।

Rule Change From 1st February: FASTag से जुड़ा नियम आसान होगा

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने FASTag को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। 1 फरवरी से FASTag एक्टिवेट कराने के बाद अलग से KYC कराने की जरूरत नहीं होगी। अब यह जिम्मेदारी फास्टैग जारी करने वाले बैंक की होगी कि वे पहले ही वाहन से जुड़ी सभी जरूरी जांच पूरी कर लें। इससे लोगों को फास्टैग लेने में आसानी होगी और समय भी बचेगा।

सिगरेट और तंबाकू उत्पाद होंगे महंगे

सरकार पान मसाला, सिगरेट और तंबाकू से बने अन्य उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने की तैयारी में है। 1 फरवरी 2026 से इन चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ोतरी सामान्य GST के अलावा एक्साइज ड्यूटी और अतिरिक्त सेस के जरिए की जाएगी। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा और ये उत्पाद पहले से ज्यादा महंगे हो जाएंगे।

New Rules From 1st Feb 2026 (Image- S-M)
New Rules From 1st Feb 2026 (Image- S-M)

क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव

कुछ बड़े बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव कर रहे हैं। HDFC बैंक के इनफिनिया मेटल कार्ड यूजर्स अब हर महीने सीमित बार ही रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम कर पाएंगे। वहीं ICICI बैंक कुछ कार्ड्स पर BookMyShow के जरिए मिलने वाली फ्री मूवी टिकट की सुविधा बंद करने जा रहा है। इसके अलावा रिवॉर्ड सिस्टम में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। कुल मिलाकर, 1 फरवरी 2026 से होने वाले ये बदलाव आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालेंगे। बजट के साथ-साथ कीमतों और नियमों में होने वाले इन परिवर्तनों पर नजर रखना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें: Good News! बजट से पहले चांदी 1 लाख सस्ती, सोना भी फिसला… जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।