Border 2 OTT Release: ‘बॉर्डर 2’ की OTT डेट आई सामने, इस दिन होगी सनी देओल की फिल्म रिलीज!

Summary :

Border 2 OTT Release Date: सनी देओल की देशभक्ति से भरपूर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। Border 2 OTT Release Date: बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई ‘बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने दमदार शुरुआत की और कुछ ही दिनों में सैकड़ों करोड़ की कमाई कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है…

Border 2 OTT Release Date: सनी देओल की देशभक्ति से भरपूर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Border 2 OTT Release Date: बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई

Border 2 OTT Release Date
Border 2 OTT Release Date ( Source : Social Media )

‘बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने दमदार शुरुआत की और कुछ ही दिनों में सैकड़ों करोड़ की कमाई कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है और यह 300 करोड़ क्लब के करीब पहुंच चुकी है।

Border 2 OTT Platform: ओटीटी राइट्स किस प्लेटफॉर्म के पास?

Border 2 OTT Platform
Border 2 OTT Platform ( Source : Social Media)

फिल्म की सफलता के साथ ही डिजिटल रिलीज को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। हालांकि, मेकर्स या प्लेटफॉर्म की ओर से अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

Sunny Deol Border 2 OTT Release: कब ओटीटी पर रिलीज हो सकती है बॉर्डर 2?

Sunny Deol Border 2 OTT Release
Sunny Deol Border 2 OTT Release ( Source : Social Media)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थिएटर रिलीज के लगभग 6 से 8 हफ्ते बाद फिल्म ओटीटी पर आ सकती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘बॉर्डर 2’ मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते या अप्रैल की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में 20 मार्च 2026 की संभावित तारीख भी बताई जा रही है।

Sunny Deol Border 2 OTT: दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

Sunny Deol Border 2 OTT
Sunny Deol Border 2 OTT ( Source : Social Media)

इस वॉर ड्रामा फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी भारतीय सेना के साहस और बलिदान पर आधारित है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Border 2: थिएटर के बाद ओटीटी पर भी बनेगी ब्लॉकबस्टर?

Border 2
Border 2 ( Source : Social Media )

जिस तरह ‘बॉर्डर 2’ थिएटर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, उसी तरह ओटीटी पर भी इसके शानदार व्यूअरशिप मिलने की उम्मीद है। अगर आपने फिल्म सिनेमाघरों में मिस कर दी है, तो जल्द ही इसे घर बैठे देख सकेंगे।

Read More: YRKKH 4 February Spoiler Alert: अभिरा–अरमान की शादी पर मंडराया खतरा, नई एंट्री से बदलेगा पूरा..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।