ऑर्गेंजा साड़ी हल्की, शीयर और शिफॉन जैसी फेब्रिक से बनी होती है, जो बहुत ही खूबसूरत होती है, इसमें कढ़ाई या जरी का काम भी हो सकता है, जिससे यह और भी आकर्षक बनती है
दुल्हन के लिए यह साड़ी खासतौर पर हल्की रस्मों जैसे मेहंदी या हल्दी के लिए परफेक्ट होती है
बांधनी साड़ी गुजरात और राजस्थान की पारंपरिक साड़ी है, दुल्हन के लिए यह साड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है
इसकी पारंपरिक सुंदरता और रंग-बिरंगे पैटर्न दुल्हन को एक आकर्षक लुक देते हैं, इस साड़ी को होने वाली दुल्हन मेहंदी, हल्दी या शादी के समारोह में कर सकती है
टिशू सिल्क साड़ी में रेशमी धागे के साथ कुछ महीन धातु के धागे भी मिलाए जाते हैं
यह साड़ी हल्की होती है, लेकिन चमकदार होती है, जो किसी भी समारोह में दुल्हन को खास बनाती है
यह साड़ी दुल्हन के लिए रिसेप्शन, वेलकम सेरेमनी या किसी अन्य फंक्शन पर पहने जाने के लिए परफेक्ट है
ड्रेप्ड साड़ी पारंपरिक साड़ी की तरह पहनी जाती है, लेकिन इसमें साड़ी को एक विशेष तरीके से ड्रेप्ड किया जाता है जिससे यह अधिक मॉडर्न और स्टाइलिश दिखती है
यह साड़ी दुल्हन के लिए एक ट्रेंडी और स्टाइलिश विकल्प हो सकती है, जो विशेष रूप से मॉडर्न लुक चाहने वाली दुल्हन के लिए परफेक्ट ऑप्शन है
दुल्हन खास तौर पर अपनी शादी के फंक्शन में लाल रंग के कपड़े पहनना चाहती है, आप अलग-अलग डिजाइन के साथ इस रंग को ट्राई कर सकती है
लाल रंग शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है इसलिए आपको हर दुल्हन के वार्डरोब में ऐसे कलर जरूर मिल जाएंगे



Download Android App
Download iOS App














