जानी-मानी पॉप
सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स पिछले कुछ समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में
बनी हुई थी। कंजरवेटरशिप के पांच महीने बाद सिंगर ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में
सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था। ब्रिटनी ने खुशखबरी देते हुए बताया था कि
वह अपने मंगेतर सैम असगरी के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
मगर पॉप सिंगर ने
अपने बच्चे को प्रेंग्नेंसी के शुरुआती महीनों में ही खो दिया है। ब्रिटनी ने अपने
मिसकैरेज के बारे में बताते हुए सोशल मीडिया पर सेड नोट पोस्ट किया है। इस खबर के
आने के बाद से पॉप सिंगर के फैंस काफी उदास हो गए है। फैंस पोस्ट पर कॉमेंट कर सिंगर को इस मुश्किल समय से निकलने की हिम्मत दे रहे हैं।
ब्रिटनी स्पीयर्स
ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “बहुत ही दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमने अपना
प्रेग्नेंसी की शुरुआत में ही बच्चा को खो दिया है। यह पल किसी भी पेरेंट्स के लिए
दिल दहला देने वाली बात है। शायद जब तक हम साथ नहीं आ जाते, तब तक हमें इस गुड न्यूज को दुनिया के सामने बताने के लिए
और इंतजार करना चाहिए था। हालांकि इस खुशखबरी को शेयर करने के लिए हम बहुत
एक्साइटेड थे। एक दूसरे के लिए हमारा प्यार ही हमारी ताकत है। हम अपने खूबसूरत
परिवार को बढ़ाने की कोशिशें जारी रखेंगे।”
इसी के साथ सैम
और ब्रिटनी दोनों ने फैंस को उन्हें सर्पोट करने के लिए य़ैंक्यू कहा है साथ ही इस
मुश्किल वक्त से बाहर निकलने के लिए प्राइवेसी भी मांगी है। पॉप सिंगर ने अप्रैल
महीने में ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की
थी। वह अपनी प्रेंग्नेंसी को लेकर काफी ज्यादा खुश थी।
वैसे यह ब्रिटनी
स्पीयर्स की तीसरी प्रेंग्नेंसी थी। ब्रिटनी को अपनी पहली शादी से दो बच्चें हैं।
ब्रिटनी की पहली शादी केविन फेडरलाइन से हुई थी। ब्रिटनी के दो बेटे है जिनके नाम
सीन और जेडन हैं। तो वहीं ब्रिटनी की सैम असगरी से पहली मुलाकात 2016 में उनकी
म्यूजिक वीडियो ‘स्लम्बर पार्टी’ में हुई थी।


Download Android App
Download iOS App







