आई हेट लव स्टोरी, ग्रैंड मस्ती और जय हो जैसी फिल्मों में काम कर चुकी ब्रूना अब्दुल्ला अब उड़नछू में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो वायरल हो गया है। फिल्म के कहानी की बात करें तो यह एक ढोंगी गुरूजी की कहानी है, जो अपने आश्रम तले ब्लैक मनी का कारोबार करता है। फिल्म में ढोंगी बाबा का किरदार प्रेम चोपड़ा ने निभाया है, जबकि उनके आश्रम में रहने वाली शिष्या का किरदार ब्रूना अब्दुल्ला ने निभाया है, जो उनके आश्रम के सारे काले कारोबार को देखती हैं।
खास बात यह है कि यह फिल्म ब्लैक मनी और मनी लॉड्रिंग पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर के अलावा सरकार गाना भी सुर्खियों में है। बता दें कि ब्रूना अब्दुल्ला की इस फिल्म को डाॅयरेक्ट किया है विपिन पराशर ने जबकि इसके निर्माता और क्रिएटिव निर्देशक रविंद्र सिंह हैं। फिल्म के बाकी कलाकारों में रजनीश दुग्गल, अमेंडा रोजारिओ, आशुतोष राणा, अनिल जॉर्ज और सायशा सहगल मुख्य भूमिका में हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



