दोस्त की शादी में आपके देसी लुक में चार चांद लगाएंगे सेलेब्स इंस्पायर्ड लहंगे

Summary :

सारा अली खान अक्सर ही लहंगों में अपनी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट्स करती रहती हैं, सारा ने वी-नेक ब्लाउज के साथ मल्टी कलर लहंगा ग्रेसफुली कैरी किया है इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी दुपट्टा स्टाइल किया है, उनका ब्लाउज काफी स्टाइलिश है ज्वेलरी की बात करें तो सारा अली खान ने मल्टी कलर नेकलेस और एक हाथ में चूड़ियां पहनी हुई हैं, जो उनके ओवरऑल लुक को निखारने का काम कर रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का फैशन सेंस भी काफी अच्छा है, उन्हें कई बार लहंगे में देखा जा चुका है आप जान्हवी कपूर की तरह मल्टी…

सारा अली खान अक्सर ही लहंगों में अपनी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट्स करती रहती हैं, सारा ने वी-नेक ब्लाउज के साथ मल्टी कलर लहंगा ग्रेसफुली कैरी किया है

इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी दुपट्टा स्टाइल किया है, उनका ब्लाउज काफी स्टाइलिश है

ज्वेलरी की बात करें तो सारा अली खान ने मल्टी कलर नेकलेस और एक हाथ में चूड़ियां पहनी हुई हैं, जो उनके ओवरऑल लुक को निखारने का काम कर रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का फैशन सेंस भी काफी अच्छा है, उन्हें कई बार लहंगे में देखा जा चुका है

आप जान्हवी कपूर की तरह मल्टी कलर लहंगे पर कंट्रास्ट में दुपट्टा ले सकती हैं, यहां एक्ट्रेस ने पर्पल दुपट्टा कैरी किया है

दुपट्टे को आप सीधे पल्लू की तरह भी पहन सकती हैं, लुक को और बेहतरीन बनाने के लिए आप दुपट्टे को बेल्ट से बांध सकती हैं, आप साथ में मल्टी कलर ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं

अगर आप सिंगल कलर का लहंगा कैरी करना चाहती हैं तो इसके लिए आप एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं

उन्होंने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से पिंक कलर का लहंगा पहना है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं

एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ कुंदन की ज्वेलरी पेयर की है. हालांकि, आप लुक में थोड़े बदलाव करते हुए ज्वेलरी और हेयरस्टाइल को अपने हिसाब से कर सकती हैं

फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख भी किसी से कम नहीं हैं, अगर आप जेनेलिया की तरह लहंगा स्टाइल करना चाहती हैं तो इसमें अपने अनुसार कुछ बदलाव कर सकती हैं

जेनेलिया ने यहां मेहंदी ग्रीन ब्लाउज के साथ प्रिंटेड लहंगा कैरी किया है, उन्होंने बालों का बन बनाया है और साथ में चोकर पेयर किया है

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।