Celebs Divorce Year Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स का टूटा घर, एक ने शादी के 4 महीने बाद ही लिया तलाक

Summary :

Celebs Divorce Year Ender 2025: इस साल कई मशहूर सेलेब्स की शादीशुदा ज़िंदगी सुर्खियों में रही, लेकिन वजह खुशियों की नहीं बल्कि तलाक की रही। कपल्स ने सालों पुराना रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया। इसी बीच एक कपल ने तो 4 महीने की शादी के बाद रिश्ता तोड़ सबको हैरान कर दिया। आइए जानते हैं इस साल किन-किन सितारों का टूटा घर। Celebs Divorce Year Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स का टूटा घर 1. Neil Bhatt and Aishwarya Sharma इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का शामिल है। बताया जा रहा है दोनों…

Celebs Divorce Year Ender 2025: इस साल कई मशहूर सेलेब्स की शादीशुदा ज़िंदगी सुर्खियों में रही, लेकिन वजह खुशियों की नहीं बल्कि तलाक की रही। कपल्स ने सालों पुराना रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया। इसी बीच एक कपल ने तो 4 महीने की शादी के बाद रिश्ता तोड़ सबको हैरान कर दिया। आइए जानते हैं इस साल किन-किन सितारों का टूटा घर।

Celebs Divorce Year Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स का टूटा घर

1. Neil Bhatt and Aishwarya Sharma

Celebs Divorce Year Ender 2025
Celebs Divorce Year Ender 2025( Source: Social MedIa)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का शामिल है। बताया जा रहा है दोनों काफी टाइम से अलग रह रहे हैं, और दोनों इस साल अलग हो गए है।

2. Aditi Sharma- Abhineet Kaushik

Celebs Divorce Year Ender 2025( Source: Social MedIa)
Celebs Divorce Year Ender 2025( Source: Social MedIa)

अदिति शर्मा ने पहले तो फैंस से अपनी शादी छुपाकर रखी थी। बाद में एक्ट्रेस के पति ने गंभीर आरोप लगाते हुए शादी का खुलासा किया। एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने 12 नवंबर 2024 को एक्टर कौशिक से शादी की थी लेकिन 4 महीने में ही दोनों का तलाक हो गया।

3. Celina Jaitly And Peter Haag

Celebs Divorce Year Ender 2025( Source: Social MedIa)
Celebs Divorce Year Ender 2025( Source: Social MedIa)

कुछ दिन पहले, सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग से मुंबई के अंधेरी कोर्ट में घरेलू हिंसा और गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अर्जी दी थी। इस साल की शुरुआत में, पीटर ने ऑस्ट्रिया में तलाक की कार्रवाई शुरू कर दी थी। 2010 में शादी करने वाले इस कपल ने 2012 में जुड़वां लड़कों का स्वागत किया। 2017 में, सेलिना ने जुड़वां बच्चों के एक और सेट को जन्म दिया, जिनमें से एक की मौत जन्मजात दिल की बीमारी के कारण हो गई।

4. Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma

Celebs Divorce Year Ender 2025( Source: Social MedIa)
Celebs Divorce Year Ender 2025( Source: Social MedIa)

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 20 मार्च, 2025 को अपना तलाक फाइनल कर लिया, जब बांद्रा फैमिली कोर्ट ने आपसी सहमति से उनकी जॉइंट अर्जी को मंजूरी दे दी। दिसंबर 2020 में शादी करने वाले इस कपल ने जून 2022 से अलग रह रहे थे।

5. Shubhangi Atre And Piyush Poorey

Celebs Divorce Year Ender 2025( Source: Social MedIa)
Celebs Divorce Year Ender 2025( Source: Social MedIa)

शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे ने 2003 में शादी की और 2005 में उनकी बेटी आशी हुई। इस साल 5 फरवरी को उनका तलाक फाइनल हो गया। दो महीने बाद, अप्रैल 2025 में, लंबी बीमारी के बाद लिवर सिरोसिस से पीयूष की मौत हो गई।

Also Read: ब्राइडल बैक हैंड मेहँदी के ये डिज़ाइन है अट्रैक्टिव और यूनिक, देखते ही सहेली पूछेगी दुकान का पता

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।