ब्राइडल बैक हैंड मेहँदी के ये डिज़ाइन है अट्रैक्टिव और यूनिक, देखते ही सहेली पूछेगी दुकान का पता

Summary :

Year Ender 2025: कई लोग मेहंदी के लेटेस्ट और ट्रेडिंग डिजाइंस की तलाश में रहते हैं। फ्रंट हैंड मेहंदी से ज्यादा अट्रैक्टिव बैक हैंड मेहंदी होती है क्योंकि ये आपके हाथों की सुंदरता को और भी ज्यादा निखार देती है। बहुत सी महिलाएं बिना किसी खास मौकों के भी मेहंदी लगा कर रखना बेहद पसंद करती है। आजकल बैक हैंड मेहंदी काफी ज्यादा ट्रेंड में भी चल रही हैं, कई यंगस्टर्स भी इसे लगाना बेहद पसंद करते हैं। आज हम आपको बैक हैंड मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और ट्रेडिंग डिजाइंस दिखाएंगे जिसे लगाकर आपके हाथों की खूबसूरती में भी चार…

Year Ender 2025: कई लोग मेहंदी के लेटेस्ट और ट्रेडिंग डिजाइंस की तलाश में रहते हैं। फ्रंट हैंड मेहंदी से ज्यादा अट्रैक्टिव बैक हैंड मेहंदी होती है क्योंकि ये आपके हाथों की सुंदरता को और भी ज्यादा निखार देती है। बहुत सी महिलाएं बिना किसी खास मौकों के भी मेहंदी लगा कर रखना बेहद पसंद करती है। आजकल बैक हैंड मेहंदी काफी ज्यादा ट्रेंड में भी चल रही हैं, कई यंगस्टर्स भी इसे लगाना बेहद पसंद करते हैं। आज हम आपको बैक हैंड मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और ट्रेडिंग डिजाइंस दिखाएंगे जिसे लगाकर आपके हाथों की खूबसूरती में भी चार चांद लग जाएंगे।

Year Ender 2025: ब्राइडल बैक हैंड मेहँदी के ये डिज़ाइन है अट्रैक्टिव और यूनिक

1. Floral Back Mehndi Design

Year Ender 2025
Year Ender 2025( Source: Social Media)

इस तरह की सिंपल फ्लावर मेहंदी डिजाइंस भी बैक हैंड पर काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है। अगर इनका रंग गाढ़ा चढ़ जाए तो ये आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह की बारीक फ्लावर वाली मेहंदी डिजाइन को लगाना भी बेहद आसान होता है।

2. Peacock Design Bridal Mehndi

Year Ender 2025( Source: Social Media)
Year Ender 2025( Source: Social Media)

दुल्हन के हाथों पर मोर वाली महंदी डिजाइन काफी खूबसूरत दिखती है। मोर डिजाइन से आपकी हथेली भरी हुई और सुंदर लगेगी। आप अपने हाथों में आगे या पीछे की तरफ इस डिजाइन को बनवा सकती हैं।

3. Arabic Bridal Mehndi

Year Ender 2025( Source: Social Media)
Year Ender 2025( Source: Social Media)

अगर आपको बैक हैंड पर थोड़ा क्लासी और बोल्ड डिजाइन चाहिए तो अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं। ये मेहंदी डिजाइन बाकी मेहंदी डिजाइंस से काफी मोटी लगाई जाती है। इसमें हाथों पर स्पेस छोड़कर मेहंदी से मोटे लाइंस बनाए जाते हैं।

4. Jaal Mehndi Design

Year Ender 2025( Source: Social Media)
Year Ender 2025( Source: Social Media)

हाथों पर पीछे की तरफ लगाए जाने वाली जाल महंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं। यह डिजाइन बनाने में आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि यह मॉडर्न और पारंपरिक दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ खूब जचती है।

5. Mandala Mehndi Design

Year Ender 2025( Source: Social Media)
Year Ender 2025( Source: Social Media)

मंडला आर्ट से इंस्पायर्ड यह मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को पूरी तरीके से भर देगी। अगर आपको राउंड शेप मेहंदी का शौक है, तो ये डिजाइन आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस डिजाइन में एक सर्कल बनाने के बाद इसे पूरी तरीके से बारीक लाइन से भरा जाता है। इस तरह के मेहंदी डिजाइंस बैक हैंड पर बेहद ही खूबसूरत लगते हैं।

Also Read: Trend में हैं ये पैटर्न! 5 Gorgeous Back Hand Bridal Mehndi Designs जो हर लहंगे के साथ करेंगी Match

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।