Mann Ki Baat: 'मन की बात कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र और हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का विशेष उल्लेख' CM सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार 1

‘मन की बात कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र और हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का विशेष उल्लेख’ CM सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार

Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूबे की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र और हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का विशेष उल्लेख किया है. उन्होंने आगे कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र में महाभारत को दर्शाने वाला स्पेशल शो हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देगा। कुरुक्षेत्र की गीता जयंती से विश्व स्तर तक गीता का उपदेश पहुंचना हरियाणा के लिए गौरव का विषय है।

PM Modi के नेतृत्व में ही गीता का उपदेश वैश्विक स्तर तक ले जाना संभव हुआ- मुख्यमंत्री Nayab Saini

Chief Minister Nayab Saini
Chief Minister Nayab Saini

मुख्यमंत्री सैनी ने आगे कहा,”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही गीता का उपदेश वैश्विक स्तर तक ले जाना संभव हुआ है। उनके मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र और हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए कार्य करती रहेगी।

Mann Ki Baat: सीएम सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

इतना ही नहीं सीएम सैनी ने हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत और प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा, “महाभारत अनुभव केंद्र में योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण जी और महाभारत की अमर गाथा को 3D, Light & Sound Show और डिजिटल तकनीक के माध्यम से आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है.”

यह भी पढ़ें: BJP के प्रेम कुमार सर्वसम्मति से बने बिहार विधानसभा अध्यक्ष, जानें कौन हैं ये दिग्गज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।