Jagan Reddy News: आंध्र प्रदेश में एक RTI के जरिए बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी के शासनकाल (2019 से 2024) के बीच सरकारी हवाई यात्राओं पर कुल 222.85 करोड़ रुपये खर्च किए गए। ये आंकड़े आंध्र प्रदेश एविएशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रिकॉर्ड से सामने आए हैं। सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि कोविड लॉकडाउन के दौरान, जब देशभर में सरकारी गतिविधियां काफी कम हो गई थीं, तब भी हवाई यात्रा पर भारी खर्च जारी रहा।
Jagan Reddy Spendings: RTI में मिले वार्षिक आंकड़े
- 2019-20: ₹62.28 करोड़
- 2020-21: ₹42.15 करोड़
- 2021-22: ₹41.36 करोड़
- 2022-23: ₹43.52 करोड़
- 2023-24: ₹33.54 करोड़
Jagan Reddy: किन विमानों पर हुआ इतना खर्चा?

यह खर्च राज्य के दो सरकारी विमानों, बीचक्राफ्ट किंग एयर बी -200 और और अगस्तावेस्ट लैंड एब्ल्यू 139 हेलिकॉप्टर पर हुआ। इनके रखरखाव, ईंधन, पायलट-क्रू सैलरी और चार्टर्ड फ्लाइट्स पर खर्चा हुआ है। इन विमानों का इस्तेमाल जगन सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री और उनके साथ आने वाले अधिकारियों-नेताओं की देश-विदेश की यात्राओं के लिए किया गया।
आंकड़ों को किसने सावर्जनिक किया?

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सरकार ने इन आंकड़ों को सार्वजानिक करते हुए, इसे जनता के पैसों की बर्बादी बताया है। सरकार का कहना है कि जब राज्य पर इतना बोझ बढ़ रहा था, तब इतनी भारी राशि केवल विमान यात्रा पर खर्चा करना ठीक नहीं था।
Jagan Reddy News: YSR कांग्रेस पार्टी का बयान!
इस मामले को लेकर विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। राज्य की राजनीतिक पार्टियों की मांग है कि इस पूरे खर्च की विस्तार से जांच हो और यह पता लगाया जाएं कि कितनी यात्राएं सरकरी काम के लिए थी और कितनी अपनी निजी-पार्टी कार्यों के लिए हुई। इस मामले को लेकर सियासत गरमाई हुई है। सब वाईएसआर कांग्रेस के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। जब तक उधर से कोई जवाब नहीं आता, मामला हाईलाइट रहेगा।
यह भी पढ़ें: BJP के प्रेम कुमार सर्वसम्मति से बने बिहार विधानसभा अध्यक्ष, जानें कौन हैं ये दिग्गज


Download Android App
Download iOS App



