फिल्म OMG 2 पर सेंसर बोर्ड ने लगाई रोक पर Pankaj Tripathi ने तोड़ी चुप्पी कहा- इन अफवाहों पर…

Summary :

वही फिल्म को लेकर चल रहे बवाल को लेकर एक अब ‘ओएमजी 2’ स्टार पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि फ़िलहाल उन्हें इस मामले में टिप्पणी करने की कोई अनुमति नहीं है साथ ही एक्टर ने फैंस को कहा कि इन अफवाहों पर वो ध्यान न दे। उन्होंने कहा मैं बस इतना कहूंगा कि प्लीज इस बारे में जो लिखा जा रहा है उस पर विश्वास न करे.. लोग इसको लेकर बहुत कुछ बोल रहे है लेकिन सचाई फिल्म के रिलीज़ होने के बाद ही सामने आएगी।

अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड के बाद अब अक्षय कुमार की इस फिल्म के नेक्स्ट पार्ट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वही अब फिल्म मेकर्स ने फिल्म के टीज़र को रिलीज़ कर दिया है। आपको बता दे, बड़े पर्दे पर पर काफी समय से अक्षय कुमार की फिल्मे लगातार फ्लॉप जा रही हैं। ऐसे में अब अक्षय के फैंस उनसे एक जबरदस्त कमबैक की उम्मीद कर रहे हैं। 
बता दे कि अब ओह माय गॉड -2 के टीज़र को देखकर ऐसा अब ऐसा प्रतिक हो रहा है की शायद फैंस की अब ये मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली हैं। क्योकि एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’  का टीज़र रिलीज कर दिया गया हैं। लेकिन बड़ी बार ये है कि फिल्म के टीज़र के रिलीज़ होने के बाद अब ये फिल्म लोगो के निशाने पर आ गई है।

दरअसल इस फिल्म के एक सीन के कारण लोगों की आस्था आहात हुई है। फिल्म के टीज़र को  देखने के बाद अब बवाल खड़ा होता दिखाई दे रहा है।  इस फिल्म के टीज़र में एक ऐसा सीन दिखाया गया है जिसको लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है। इस फिल्म में भगवान शिव का अभिषेक ट्रेन के पानी से हो रहा है। इस सीन को लेकर यूजर्स बुरी तरह से भड़के हुए हैं। इसी बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म रिलीज करने का सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है फिलहाल फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया गया है।

 
वही फिल्म को लेकर चल रहे बवाल को लेकर एक अब ‘ओएमजी 2’ स्टार पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि फ़िलहाल उन्हें इस मामले में टिप्पणी करने की कोई अनुमति नहीं है साथ ही एक्टर ने फैंस को कहा कि इन अफवाहों पर वो ध्यान न दे। उन्होंने कहा मैं बस इतना कहूंगा कि प्लीज इस बारे में जो लिखा जा रहा है उस पर विश्वास न करे.. लोग इसको लेकर बहुत कुछ बोल रहे है लेकिन सचाई फिल्म के रिलीज़ होने के बाद ही सामने आएगी।
बता दे, इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ अक्षय कुमार और यामी गौतम एक वकील के रोल में नजर आने वाले है। आपकी जानकारीके लिए बता दे, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद इस फिल्म से अक्षय कुमार को एक अच्छा कमबैक बॉलीवुड में मिल सकता है। लेकिन फिल्म के टीज़र को लेकर चल रहे बवाल से पहले ऐसा लग रहा था कि ये फिल्म लोगों को पसंद आएगी या नहीं।

Desk Team