1 संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, कई मुद्दों पर हो सकती है बात
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने से पहले केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सत्र से संबंधित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा और इसे सुचारू रूप से चलाने को लेकर सभी दलों के साथ चर्चा होगी। मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक की परंपरा रही है, जिसमें सरकार के वरिष्ठ मंत्री हिस्सा लेते हैं और विभिन्न दल बैठक में अपने मुद्दे रखते हैं।
2 पशुपति पारस और चिराग पासवान में सुलह! एनडीए की बैठक में भतीजे ने छुए पैर तो चाचा ने गले लगाया
नई दिल्ली में मंगलवार को हुई एनडीए की बैठक के दौरान एलजेपी चीफ पशुपति पारस और उनके भतीजे चिराग पासवान की मुलाकात ने सबका ध्यान खींचा। चाचा पशुपति कुमार पारस को देखते हुए उनके पैर छुए और फिर दोनों गले भी मिले। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या चिराग और पशुपति पारस में सुलह हो चुका है या फिर ये सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात थी।
3 मॉनसून सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक, PM मोदी करेंगे चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा
2024 का चुनाव अब NDA बनाम INDIA के बीच होगा। इसकी पूरी रूपरेखा मंगलवार को बेंगलुरु और दिल्ली की बैठक में तय हो गई। बेंगलुरु में विपक्ष के 26 दल एक साथ आए तो दिल्ली में बीजेपी की अगुवाई में 38 दलों ने पीएम मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
4 भारत के लोकतंत्र, संविधान को बचाने के लिए विपक्ष है एकजुट: महबूबा मुफ्ती
2024 के लोकसभा चुनावों में अभी समय है, लेकिन चुनावों से पहले ही राजनीतिक दलों के बीच जंग छिड़ गई है। मंगलवार को BJP ने घोषणा की है कि NDA के 38 सहयोगियों ने बैठक में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है।
5 विपक्ष की बैठक में IAS अफसरों की तैनाती पर खड़े हुए सवाल, कुमारस्वामी ने बताया अपमान; सिद्दरमैया ने दी सफाई
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की बेंगलुरु में बैठक हुई। इस बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन को नया नाम मिला। हालांकि, इस बैठक में IAS अधिकारियों की तैनाती को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
6 अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा’, संयुक्त विपक्ष के गठबंधन के नामकरण पर हिमंत सरमा का तंज
संयुक्त विपक्ष के गठबंधन के नामकरण पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासत से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने भारत के लिए लड़ाई लड़ी और हम भारत के लिए काम करना जारी रखेंगे।
7 ‘सीमा हैदर के चाचा और भाई पाकिस्तानी सेना में हैं’, आईएसआई से लिंक की जांच के बीच पति गुलाम का दावा
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से लिंक की जांच के बीच सीमा हैदर के पति गुलाम ने बड़ा दावा किया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में गुलाम ने कहा कि सीमा के चाचा और भाई पाकिस्तानी सेना में हैं। बता दें कि नोएडा में रहने वाले अपने प्रेमी सचिन मीना के साथ रहने के लिए सीमा ने नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत पहुंची है। इस मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस सीमा से पूछताछ की है।
8 ‘PM मोदी के विजन के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी जनसेना’, पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने किया पीएम से वादा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक हुई। इस बैठक में 39 दलों ने भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने मीटिंग में NDA का मतलब बताया।
9 मारिजुआना के साथ गीगी हदीद गिरफ्तार, भारी जुर्माना भरने के बाद जमानत पर हुई रिहा
हॉलीवुड की सुपरमॉडल और एक्ट्रेस गीगी हदीद को मारिजुआना के साथ यात्रा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
10 यूक्रेन रक्षा संपर्क समूह के सदस्यों की एकजुटता में कोई कमी नहीं- लॉयड ऑस्टिन
संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन रक्षा संपर्क समूह के सदस्य रूस के साथ चल रहे संघर्ष में कीव के समर्थन में एकजुट हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन रक्षा संपर्क समूह के सदस्य रूस के साथ चल रहे संघर्ष में कीव के समर्थन में एकजुट हैं।


Download Android App
Download iOS App



