Chandrika Dixit Wedding: रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से फेम पाने वाली और वड़ा पाव स्टॉल से कॉन्ट्रोवर्सी में रही चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. उनकी शादीशुदा जिंदगी में ना जाने कैसा भुचाल आया हुआ है, जिसकी वजह से वो अपने पति पर हर दिन कोई ना कोई अफेयर के इल्जाम लगाए जा रही हैं. वहीं दूसरी ओर चंद्रिका के पति युगम गेरा ने भी उनपर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इल्जाम लगाया है. लेकिन चौंकाने वाली बात तो ये है कि जिस मिस्ट्री मैन के साथ चंद्रिका इन दिनों रोमांटिक वीडियोज शेयर कर रही थी, उसके साथ ही अब उन्होंने शादी रचा ली है.
Chandrika Dixit Second Marriage: चंद्रिका दीक्षित ने रचाई दूसरी शादी

पति युगम गेरा संग चल रही एक्स्ट्रा मैरीटल अफेयर वाली कंट्रोवर्सी के बीच चंद्रिका दीक्षित ने दूसरी शादी रचा कर सबको हैरान कर दिया है. इन दिनों जिस मिस्ट्री मैन संग चंद्रिका नजर आ रही थीं उसके साथ सात फेरे लोकर अब वो हमेशा के लिए उसकी बम चुकी हैं. चंद्रिका दीक्षित को लाल जोड़े में देखा जा सकता है, तो वहीं दूसरी तरफ मिस्ट्री मैन व्हाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आए. दोनों दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में एक दूसरे पर जिस तरह प्यार जताते दिखाई दिए, उसे देखकर हर कोई हक्का बक्का रह गया.
Chandrika Gives Poses With Mystery Man: कपल ने दिए पोज

चंद्रिका दीक्षित अपने मिस्ट्री मैन संग हाथों में हाथ और आंखों में आंख डालकर पोज देती हुई नजर आईं. दोनों की तस्वीरें देख फैंस बिल्कुल कन्फ्यूज हो गए हैं ये कहते हुए कि आखिर चल क्या रहा है? कई लोगों को ये लग रहा है कि ये सब बस चंद्रिका लाइमलाइट में रहने के लिए कर रही हैं. तो कई लोगों का ये मानना है कि अब इसको कोई शो या फेम नही मिल रहा है, इसलिए ये सारी हरकते कर के बस चर्चाओं में रहना चाहती है.
Vada Pav Girl News: वायरल हुई तस्वीरें

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर जैसी ही ये तस्वीरें सामने आई, वैसे ही ये आग की तरह वायरल हो गईं. जनता के मन में बस एक ही सवाल उठा कि क्या चंद्रिका दीक्षित और मिस्ट्री मैन ने सच में शादी कर ली है या ये भी सिर्फ नाटक है. चंद्रिका दीक्षित और मिस्ट्री मैन ने शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन मे लिखा, ‘आखिरकार और इसके बाद एक हार्ट वाला इमोजी शेयर किया’.
Chandrika Dixit Wedding: क्या है पूरी चंद्रिका दीक्षित की कंट्रोवर्सी

दरअसल चंद्रिका दीक्षित जो वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर है उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरीटल अफेयर का इल्जाम लगाया था, जिसके बाद युगम ने भी अपनी पत्नी के अफेयर का दावा कर डाला. लेकिन चंद्रिका और युगम दोनों ही एक दूसरे पर इल्जान लगाने के बाद सोशल मीडिया पर खुद को सही साबित नहीं कर पाए. ऐसे में चंद्रिका को सोशल मीडिया पर किसी मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक वीडियोज शेयर करते देखा गया. खैर ये सब सच है या सिर्फ लाइमलाइट में रहने के लिए किया जा रहा है, ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा.
Read More: The 50 में रजत पर आग की तरह बरस पड़ी भव्या सिंह, जानें अब कौन होने वाला है शो से एलिमिनेट


Download Android App
Download iOS App




