टीवी अभिनेत्री चारु आसोपा इन दिनों मदरहुड का जमकर आनंद ले रही है। इस दौरान वह लगातार अपनी बेटी जियाना सेन की क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। वहीं जियाना हाल ही में अपनी बुआ और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के हिट सॉन्ग ‘चुनरी चुनरी’ गाने पर एन्जॉय करती दिखी, जिसका एक बेहद प्यारा वीडियो चारु आसोपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

चारु ने शेयर किये ये क्यूट वीडियो
मंगलवार को चारु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में चारु की बेटी अपनी बुआ के सॉन्ग ‘चुनरी चुनरी’ पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रही हैं। लिटिल जियाना स्क्रीन पर सुष्मिता को देखते ही अपना सिर और पैर हिलाती हुई नजर आ रही हैं। यही नहीं जियाना भी गाने की कोशिश करती हैं। वाकई नन्ही जियाना का ये वीडियो बहुत प्यारा है।
इस प्यारे से वीडियो को साझा करते हुए चारु ने लिखा, बुआ की जान बुआ के गाने पर एन्जॉय कर रही है। वहीं इस वीडियो को देखकर सुष्मिता ने इसके जवाब में लिखा-ओह बुआ की जान, जो है ठीक है। बिग मिसिंग हो रहा है!!!

मालूम हो पिछले हफ्ते ही चारु ने अपने बच्चे के चेहरे का खुलासा किया था, जब वह तीन महीने की हुई थीं। ऐसे में चारु ने काफी समय तक अपनी लाड़ली को लोगों की नजरों से दूर रखा था। लेकिन अब चारु अक्सर अपनी नन्ही बच्ची के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

बताते चले, चारु सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी और फैमिली संग नई-नई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। वैसे चारु ने नवंबर में अपनी बेटी को जन्म देने के बाद वर्कआउट करना शुरू किया था।

गौरतलब है, चारु असोपा और राजीव सेन ने साल 2019 में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। हालांकि, एक साल बाद ही दोनों के रिश्ते में काफी ज्यादा अनबन देखने को मिली। जिस वजह से दोनों कुछ महीने अलग भी रहे थे। मगर बाद में दोनों ने आपसी समझदारी के साथ अपने रिश्ते को संभाल लिया और अब वे अपनी बेटी ज़ियाना के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



