Chhaava Review: Vicky Kaushal की दमदार परफॉर्मेंस, सालों बाद आई ऐसी फिल्म - Punjab Kesari

Chhaava Review: Vicky Kaushal की दमदार परफॉर्मेंस, सालों बाद आई ऐसी फिल्म

‘Chhaava’ में Vicky Kaushal की परफॉर्मेंस ने जीता दिल, फिल्म को मिली सराहना

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित, सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म “छावा” मूवी थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है। छावा मूवी का नाम इस समय सबकी ज़ुबान पर छाया हुआ है। इस मूवी में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रश्मिका मंदना छत्रपति संभाजी महाराज की धर्मपत्नी महारानी येसुबाई भोंसले के रूप में नज़र आएंगी। छावा मूवी में जोरदार एक्शन, ज़बरदस्त जोश, और भारत के इतिहास को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है। छावा मूवी थियेटर्स में 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की और रश्मिका की जोड़ी एक चर्चा का विषय बनी है। मूवी को देखने से पहले स्पॉइलर्स के बिना अगर समझना चाहते हैं तो यह आर्टिकल अंत तक पढ़ें।

छत्रपति संभाजी महाराज भारत के महान योद्धा, रणनीतिकार और मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के शूरवीर पुत्र थे। यदि एक और पीढ़ी पीछे नज़र डाली जाए, तो छत्रपति शिवाजी महाराज एक वीर और कुशल योद्धा जीजाबाई और शाहजी के पुत्र थे। छत्रपति शिवाजी महाराज को शिवाजी राजा भोसले के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म 19 फरवरी, 1630 को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। शिवाजी महाराज ने महज 16 साल की उम्र में तोरण किला जीतकर अपने शासन की नींव रखी थी।

अगर आपको भारतीय इतिहास में दिलचस्पी है तो यह फिल्म ज़रूर देखें। मूवी की शुरुआत काफी रोमांचक है। विक्की कौशल की एक्टिंग की बात करें तो छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में विक्की काफी जंच रहे थे, उनकी कड़ी तपस्या और मेहनत हमें साफ नज़र आई। मूवी की शुरुआत होती है भारत के इतिहास के साथ, जिसके साथ ही विक्की कौशल की एंट्री होती है, वही तेज, वही आँखों की चमक, मानो विक्की कौशल के अंदर संभाजी महाराज विराजमान हों। विक्की की एंट्री के काफी देर बाद तक उन्हें पहचानना काफी मुश्किल था।

इस मूवी की शुरुआत से ही ऐसा लगा कि हम इतिहास की गलियों में वापस जा चुके हैं। संभाजी महाराज के शौर्य, उनकी वीरता को काफी करीब से देख कर पलक झपकने का भी मन नहीं हुआ। इस फिल्म को देख कर हर हिंदू को गर्व महसूस हुआ, भारत में जन्म लेना अपने आप में गर्व की बात है, साथ ही ऐसी धरती पर जन्म लेना जहां पर इतने शूरवीर योद्धा जन्म ले चुके हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके शूरवीर पुत्र संभाजी महाराज ने भारत की मिट्टी में जन्म लिया, साथ ही इसी मिट्टी और धर्म के रक्षक बन अपनी जान न्योछावर की। हर हिंदू को छावा मूवी देख एक अलग ही जोश आया।

सभी बातों को समेटते हुए हमारी यह राय है की यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए.

रेटिंग – 3.5 स्टार्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।