Citadel Hunny Bunny का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, पहली बार साथ दिखेंगे Samantha-Varun

Summary :

वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु अभिनीत एक्शन से भरपूर वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। यह सीरीज 7 नवंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।

प्राइम वीडियो ने मच अवेटेड सीरीज, ‘सिटाडेल: हनी बनी’ का जबरदस्त दूसरा ट्रेलर आज रिलीज कर दिया है. सिटाडेल की दुनिया से बनी इस इंडियन सीरीज का डायरेक्शन राज और डीके ने किया है. जिसे सीता आर. मेनन, और राज और डीके द्वारा लिखा गया है. इसे D2R फिल्म्स और अमेजन MGM स्टूडियो ने बनाया है

वरुण-सामंथा लीड रोल में आएंगे नजर

 रूसो ब्रदर्स की कंपनी AGBO ने इसका निर्माण किया है. एंथनी रूसो, जो रूसो, एंजेला रूसो-ओटस्टोट और स्कॉट नेमेस AGBO का हिस्सा हैं, और डेविड वेइल, जिन्होंने हंटर्स पर काम किया था, इस सीरीज़ और सिटाडेल यूनिवर्स में सभी प्रोडक्शन के इन चार्ज हैं. मिडनाइट रेडियो भी एक एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर है. सीरीज़ में वरुण धवन और समांथा लीड रोल में हैं. जिसमें के के मेनन और सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजूमदार शामिल हैं. भारत के पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ओरिजिनल सीरीज़ सिटाडेलः हनी बनी का एक्सक्लूसिव प्रीमियर 7 नवंबर, 2024 को 240 देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा. 

पहले ट्रेलर को भी मिला था भरपूर प्यार

सीरीज का पहला ट्रेलर, जो इस महीने की शुरू में रिलीज हुआ था, उसे दुनिया भर के दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, और उसने सभी को एक्साइटेड  कर दिया है. वरुण धवन, समांथा और राज एंड डीके के फैंस प्राइम वीडियो पर सिटाडेल: हनी बनी के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में, उन सभी की एक्साइटेडमेंट सीरीज़ के नए ट्रेलर के रिलीज़ होने पर और बढ़ गई है.

ऐसी होगी सीरीज की कहानी

कहानी स्टंटमैन बनी (वरुण धवन) और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस हनी (समांथा) की है, जहां बनी, हनी को एक साइड जॉब के लिए लेता है. और बाद दोनों एक ऐसी दुनिया में एंटर होते हैं, जो एक्शन, जासूसी और धोखाधड़ी से भरपूर है. और भी ज्यादा इंटेंस एक्शन और ड्रामा से भरा नया ट्रेलर दिखाता है कि ये दो अलग हुए एलीट जासूस सालों बाद फिर से मिलते हैं. इसका कारण उनकी छोटी बेटी नादिया को बचाना है, क्योंकि उनका खतरनाक अतीत उनके पीछे आ पहुंचा है.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।