Cocktail 2 A Certificate: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की ओर से ‘A’ (एडल्ट्स ओनली) सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसे लेकर अब लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।
Cocktail 2 A Certificate: एडल्ट सर्टिफिकेट से बढ़ी चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में कुछ बोल्ड सीन्स, किसिंग सीन और डबल मीनिंग डायलॉग्स शामिल हैं। ट्रेलर में भी इसकी हल्की फुल्की झलक देखने को मिली थी। इसी वजह से सेंसर बोर्ड ने इसे एडल्ट कैटेगरी में रखा है। अगर फिल्म को लेकर बात करें तो इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। हालांकि इसकी कहानी नई है, लेकिन इसे 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का ये एक स्पिरिचुअल सीक्वल माना जा रहा है। उस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी लीड रोल में थे।
Cocktail 2 Runtime: रनटाइम और मेकिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ फिल्म की लंबाई करीब 150 मिनट यानी (ढाई घंटे) है, जो पिछली फिल्म से लगभग 4 मिनट ज्यादा है। 2012 की ‘कॉकटेल’ का रनटाइम 146 मिनट था, वहीं इस बार भी नई ‘कॉकटेल 2’ फिल्म को दिनेश विजान और होमी अदजानिया मिलकर पेश कर रहे हैं, लेकिन स्टारकास्ट पूरी तरह नई है।
Kriti Sanon’s First A Certificate Film: कलाकारों के करियर पर असर

यह फिल्म कृति सेनन के करियर में एक अहम मोड़ मानी जा रही है, क्योंकि यह उनकी पहली A-रेटेड फिल्म है। इससे पहले वह ‘हीरोपंती’, ‘बरेली की बर्फी’ और ‘मिमी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जो कि एक फैमिली ड्रामा थी। वहीं रश्मिका मंदाना के लिए यह दूसरी हिंदी A-रेटेड फिल्म होगी। उनकी पिछली ऐसी फिल्म ‘एनिमल’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी।
वहीं शाहिद कपूर के लिए यह उनकी पांचवीं A-रेटेड फिल्म है। इससे पहले वह ‘कमीने’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘कबीर सिंह’ और ‘ओ रोमियो’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन इसी बीच खास बात तो यह है कि उनके करियर में यह पहली बार है जब लगातार उनकी दो फिल्मों को A सर्टिफिकेट मिला है।
Cocktail 2 News: कहानी और विवाद

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक होमी अदजानिया ने उन अफवाहों पर भी रिएक्शन दिया था, जिनमें दावा किया जा रहा था कि फिल्म में लेस्बियन एंगल दिखाया गया है। उन्होंने साफ किया कि यह सिर्फ एक मजाक से शुरू हुई बात थी और फिल्म की कहानी से इसका कोई रिलेशन नहीं है।
Cocktail 2 Story: फिल्म की कहानी

अगर ‘कॉकटेल 2’ की कहानी को लेकर बात करें तो ये एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी कहानी एक लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें शाहिद कपूर का किरदार दो लड़कियों के बीच अपनी जिंदगी का सबसे अहम फैसला लेते हुए नजर आएगा। अब ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या ये नई लव स्टोरी दर्शकों को सिनोमाघरों तक ला पाती है या नहीं।
Read More: फिल्म Alpha को सपोर्ट करना दीपिका पादुकोण को पड़ा भारी, फैंस ने एक्ट्रेस को दिलाई धुरंधर की याद























