Deepika Padukone Controversy Over Alpha: हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनकी सोशल मीडिया एक्टिवीटीज़ को लेकर नई बहस तेज हो गई है। क्योंकि उन्होनें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर आलिया भट्ट् की अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ का ट्रेलर शेयर किया था। जिसके बाद कुछ यूज़र्स का कहना है कि जब रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर” रिलीज़ हुई थी, तब दीपिका ने उसे तो प्रोमोट नहीं किया। लेकिन, जैसे ही आलिया भट्ट की यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स से जुड़ी फिल्म “अल्फा” का टीज़र सामने आया, वैसे ही दीपिका की ओर से उस पर सपोर्ट देखने को मिलने लगा।
Deepika Promoting Film Alpha: दीपिका के फिल्म प्रोमोट करने पर बंटे फैंस
Ranveer Singh’s wife, Deepika Padukone, shared a post promoting Alia Bhatt’s upcoming movie Alpha, yet she hasn’t made a single post about her own husband’s film Dhurandhar.
Oops, maybe she’s too busy with SRK her upcoming film #King pic.twitter.com/Uir8NTnTVQ
— SAM 🇧🇷 (@W0rshipSRK) June 13, 2026
इसी तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है। कई फैंस का मानना है कि दीपिका की तरफ से प्रोमोशन और सपोर्ट का तरीका अलग-अलग मौकों पर अलग रहा है, जबकि दूसरी ओर कुछ फैंस ये कह रहे हैं कि दीपिका ये सारे प्रोमोशन सिर्फ पर्टिक्यूलर एक लॉबी के लिए करती है। वहीं जैसे ही कोई ऐसी फिल्म रिलीज होती है, जो कि उनकी लॉबी से अलग होती है तो वो उसे सपोर्ट दिखाती ही नहीं है। फिर चाहे वो उनके हस्बैंड की ही फिल्म क्यों ना हो।
Dhurandhar Vs Alpha: धुरंधर से किया गया अल्फा को कम्पेयर

हालांकि, अगर फिल्म “अल्फा” को लेकर बात करें तो सोशल मीडिया पर लोगों ने धुरंधर से इस फिल्म को कम्पेयर करते हुए पहले ही इसकी धज्जियां उड़ा दी हैं। लेकिन फिर भी बॉलीवुड लॉबी से जुड़े कुछ लोग अभी भी इसे जबरदस्ती बेहतर बताने की कोशिश में लगे हुए हैं।
Deepika Padukon In King Shooting: आखिर दीपिका ने धुरंधर को क्यों नहीं किया प्रोमोट

फिलहाल इस पूरे मामले पर कई लोगों का ये कहना है कि शायद धुरंधर को दीपिका पादुकोण ने इसलिए प्रोमोट नहीं किया क्योंकि वो उस वक्त शाहरूख खान के साथ ‘किंग’ फिल्म की शूटिंग में बिज़ी थीं। लेकिन वो अभी भी किंग फिल्म की शूटिंग में बिजी है, तो फिर उन्होंने इस वक्त आखिर कैसे “अल्फा” को प्रोमोट करने का टाइम निकाल लिया, ये बहुत बड़ा सवाल है।
Deepika Padukone Controversy Over Alpha: हस्बैंड रणवीर सिंह की फिल्म आज तक नहीं की प्रोमोट

खैर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि दीपिका ने किसी पर्टिक्यूलर फिल्म को सपोर्ट दिखाया हो। इससे पहले भी कई बार दीपिका ने बॉलीवुड लॉबी की कुछ चुनिंदा फिल्मों को सपोर्ट किया था। लेकिन उनमें से एक भी बार कोई भी फिल्म ऐसी नहीं थी, जो कि उनके हस्बैंड रणवीर सिंह की हो। ऐसे में ये सवाल उठना भी लाजमीं है कि क्या दीपिका और रणवीर के ख्यालात एक दूसरे से मिलते नहीं है या फिर रणवीर की फिल्मों को प्रोमोट ना करने के पीछे की वजह कुछ और हैं।
Read More: Mouni Roy की गर्लफ्रैंड्स हमेशा देती हैं उनका साथ, एक्ट्रेस ने ‘गे’ कहने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब


Download Android App
Download iOS App




