Mouni Roy की गर्लफ्रैंड्स हमेशा देती हैं उनका साथ, एक्ट्रेस ने ‘गे’ कहने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

Summary :

Mouni Roy on Her Sexuality Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सूरज नांबियार से तलाक की खबरों के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी पर्सनल लाइफ और सेक्सुएलिटी को लेकर तरह-तरह की बातें शुरू कर दीं और इसके बाद उनका नाम एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ भी जोड़ा गया। इन अफवाहों पर अब मौनी रॉय ने खुलकर रिएक्शन दिया है। Mouni Roy Interview: मौनी रॉय ने बताई…

Mouni Roy on Her Sexuality Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सूरज नांबियार से तलाक की खबरों के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी पर्सनल लाइफ और सेक्सुएलिटी को लेकर तरह-तरह की बातें शुरू कर दीं और इसके बाद उनका नाम एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ भी जोड़ा गया। इन अफवाहों पर अब मौनी रॉय ने खुलकर रिएक्शन दिया है।

Mouni Roy Interview: मौनी रॉय ने बताई अपने बारे में सबसे बेतुकी अफवाह 

एक हालिया इंटरव्यू में मौनी रॉय ने इस पूरे मामले पर बेबाकी से बात की है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने बारे में चल रही किसी अफवाह के बारे में सुना है, तो उन्होंने हंसते हुए अंदाज में जवाब दिया और कहा कि, “हां सुना है, कि मैं गे हूं।” उनके इस बयान से साफ है कि वह इन बेबुनियाद अफवाहों को सीरियसली नहीं ले रही हैं।

Mouni Roy News: मौनी रॉय को दोस्तो और परिवार ने दिया उनका साथ

Mouni Roy on Her Sexuality Rumours
Mouni Roy on Her Sexuality Rumours (Source: Social Media)

इसी बातचीत में मौनी ने अपने तलाक के बाद के मुश्किल समय का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अलग होने के बाद उनके लिए यह दौर काफी चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन इस दौरान उनके दोस्तों और परिवार ने उनका भरपूर साथ दिया। मौनी ने कहा कि वह खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानती हैं कि उनके जीवन में ऐसे लोग हैं जो हर सिचुएशन में उनके साथ खड़े रहते हैं।

Mouni Roy on Her Sexuality Rumours: मौनी की गर्लफ्रैंड्स हैं उनका सपोर्ट सिस्टम

Mouni Roy on Her Sexuality Rumours
Mouni Roy on Her Sexuality Rumours (Source: Social Media)

मौनी रॉय ने आगे अपनी फीमेल फ्रेंड्स के लिए आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड्स हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रही हैं, चाहे समय अच्छा रहा हो या मुश्किल। उनके अनुसार, जीवन में ऐसी मजबूत और सपोर्टिव महिलाओं का होना बेहद जरूरी है जो इंसान को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। मौनी ने आखिर में कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड्स यानि कि फीमेल फ्रैंड्स उनके लिए सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम हैं।

Read More: कॉमेडियन Pranit More समेत इन दो लोगों पर हुई FIR, ‘Rs. 370 बिरयानी’ वाले कमेंट पड़ गया कॉमेडियन के शो पर भारी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।