FIR Against Pranit More: महाराष्ट्र साइबर सेल ने स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे और उनके शो में आए कुछ लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील और अनकम्फर्टेबल कन्टेंट फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह मामला राज्य के नोडल साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र साइबर ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान उन्हें कुछ वीडियो और क्लिप्स मिलीं, जिनमें महिलाओं, सहमति (कंसेंट) और मरे हुए इंसान को लेकर अश्लील, आपत्तिजनक और सामाज के हिसाब से ऐसी बाते दिखीं हैं, जो कि कई लोगों के इमोशन्स को ठेस पहुंचाती दिखाई दी हैं।
Pranit More News: प्रणित मोरे के कार्यक्रम से जुड़े वीडियो पर कार्रवाई

जांच में पाया गया कि ये वीडियो और क्लिप्स प्रणित मोरे के एक स्टैंड-अप कॉमेडी फ्रोग्राम से जुड़ा हैं, जिन्हें यूट्यूब, इंस्टाग्राम और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया। मामले में इंडियन पीनल कोड (IPC) 2023 की धारा 75(1)(iv), 75(3), 294, 353(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में प्रणित मोरे, हिमांशु जांगरा, डॉ. सेजल पवार और बाकी कुछ लोगों को आरोपी बनाया गया है।
Himanshu Jangra Case: महिलाओं और सहमति पर विवादित टिप्पणी

जांच के दौरान महाराष्ट्र साइबर को एक वीडियो क्लिप मिली, जिसमें ऑडियंस में बैठा हिमांशु जांगरा नाम का एक शख्स डेट पर खर्च किए गए पैसों के बदले फिजिकल रिलेशन बनाने का अधिकार पाने जैसी बाते कर रहा है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के कमेंट महिलाओं की गरिमा और सहमति के महत्व को अनदेखा करने वाले है।
Sejal Pawar Viral News: मृत व्यक्तियों को लेकर विवाद

वहीं एक दूसरे वीडियो में प्रणीत के शो में आई डॉ. सेजल पवार ने मेडिकल की पढ़ाई में इस्तेमाल होने वाली लाशों और करे हुए लड़कों के शरीरों को लेकर अपमानजनक और अश्लील कमेंट किया था। महाराष्ट्र साइबर के हिसाब से, यह सोशल पब्लिक डिसेंसी और मरे हुए लोगों की डिगनिटी के खिलाफ है।
FIR Against Pranit More: अधिक व्यूअरशिप और आर्थिक लाभ का आरोप

पुलिस का आरोप है कि यह कंटेंट प्रणित मोरे के शो के दौरान रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया गया। एजेंसी का कहना है कि इसे ज्यादा व्यूअरशिप, दर्शकों के पार्टीसिपेशन और ऑनलाइन मोनेटाइजेशन के लिए शेयर किया गया।
Fir On Audience: समन जारी और जांच भारी

जांच के दौरान महाराष्ट्र साइबर ने प्रणित मोरे, हिमांशु जांगरा और डॉ. सेजल पवार को नोटिस जारी किया है। सभी को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए वहीं मौजूद होने का निर्देश दिया गया है। महाराष्ट्र साइबर ने साफ किया कि मामले में शामिल पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
महाराष्ट्र साइबर ने कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि वो ऑनलाइन कंटेंट शेयर करते समय कानून और सामाजिक जिम्मेदारी का पालन करें। नागरिकों से कहा गया है कि वे ऐसे किसी भी आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट को शेयर, फॉरवर्ड या प्रोमोट न करें, वरना कानूनों के तहत उन लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है जो इसे बढ़ावा दे रहे हैं।
Read More: Alia Bhatt की फिल्म ‘Alpha’ के टीज़र को फैंस ने किया ट्रोल, धुरंधर से कम्पेयर कर के उड़ाया मज़ाक


Download Android App
Download iOS App




