Alpha Teaser Fans Reaction: आलिया भट्ट बॉबी देओल और शरवरी स्टारर फिल्म Alpha का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि दर्शकों ने ये उम्मीद लगाई थी कि आलिया भट्ट एक्शन अवतार में काफी अलग नजर आएंगी, लेकिन उन्होंने स्पाई बनकर जो एक्शन किया है वो कही ना कही सच में एक्टिंग ही दिखाई दे रहा है। जहां एक तरफ लड़ाई करते हुए वो हंस रही है, तो वहीं दूसरी तरफ वो एक ‘एल्फा’ के साइन को लेकर बहुत ही गंदा सा रिएक्शन देती दिखाई देती हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो टीजर को लेकर लोगों के जो रिएक्शन सामने आए हैं, वो काफी क्रिटीसाइजिंग हैं।
Alpha Teaser News: फैंस का कैसा रहा रिएक्शन?
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि टीजर में ऐसा कोई बड़ा “वॉव फैक्टर” देखने को नहीं मिला, जो दर्शकों को पूरी तरह एक्साइटेड कर सके। कुछ लोगों ने एक्शन सीक्वेंस और प्रेजेंटेशन को काफई सिंपल भी बताया और कहा कि टीजर उम्मीदों के मुकाबले थोड़ा फीका नजर आया है। इसके अलावा, कुछ दर्शकों ने फिल्म की कहानी और कुछ सीन की ओरिजनेलिटी पर भी सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स में दावा किया गया कि टीजर के कुछ हिस्से विदेशी फिल्मों की याद दिलाते हैं, जिसके चलते फिल्म को लेकर बहस और तेज हो गई।
Alpha Teaser Fans Reaction: सिर्फ आलिया पर फोकस होने से नाराज़ फैंस

टीजर को लेकर एक और चर्चा शरवरी की लिमिटेड मौजूदगी को लेकर देखने को मिली। कई फैंस का कहना है कि फिल्म के प्रोमोशन में दोनों एक्ट्रेसेस का नाम लिया गया था, लेकिन टीजर में फोकस खास तौर से सिर्फ आलिया भट्ट पर नजर आया है। वहीं दिलचस्प बात यह है कि कुछ यूजर्स ने “Dhurandhar” का जिक्र करते हुए Alpha की तुलना बाकी के स्पाई प्रोजेक्ट्स से भी की। ऐसे दर्शकों का मानना है कि Alpha को लेकर जो एक्साइटमेंट और माहौल बनाया गया था, टीजर उस लेवल की छाप छोड़ने में पूरी तरह सफल नहीं रहा।
Alpha Comparison With Dhurandhar: धुरंधर के डायलॉग लिखकर फैंस ने किया ट्रोल

लोगों ने टीजर के कमेंट में लिखा कि ये फिल्म धुरंधर के सामने कुछ नहीं है। तो वहीं कुछ ने धुरंधर फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी का डायलॉग ‘आजा तुझे फेंटा पिलाऊ’ भी कमेंट में लिखा। इन सभी कमेंट को देखकर ये साफ होता है कि मेकर्स की ओर से फिल्म के प्रोमोशन के लिए जो भी टेक्टिक्स अपनाए गए थे, वो फैंस की नजरों में आ चुके हैं और अब हर कोई फिल्म को उसकी हाइप से नहीं बल्कि स्टोरी लाइन और बैकग्राउंड स्कोर से समझने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।
Alpha Teaser: Alpha को मिला बॉलीवुड सितारों का साथ

हालांकि, दूसरी ओर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने Alpha के टीजर को अच्छा भी कहा है और उसे प्रोमोट करने की कोशिश भी की है। लेकिन लोगों के रिएक्शन से ये साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों की राय फिलहाल बंटी हुई है। अब सभी की नजरें ट्रेलर और फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं, जहां ये तय होगा कि Alpha दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतर पाती है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App




