क्या बॉलीवुड में दोस्ती और लॉबी ही तय करती है प्रमोशन?, Alia Bhatt की फिल्म ‘अल्फा’ पर सलमान-शाहरुख के सपोर्ट को लेकर उठे सवाल

Summary :

Salman And Shahrukh In Support Of Alpha:  हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिले। लेकिन इस बीच खास बात तो ये रही कि फिल्म इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान और शाहरूख खान ने ‘अल्फा’ के टीज़र के अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। पर उन दोनों सुपरस्टार्स के ऐसा करने पर अब एक अलग सी बहस शुरू हो गई है। No Promotion For Dhurandhar 2: धुरंधर 2 को किसी बड़े सुपरस्टार ने नहीं किया सपोर्ट No…

Salman And Shahrukh In Support Of Alpha:  हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिले। लेकिन इस बीच खास बात तो ये रही कि फिल्म इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान और शाहरूख खान ने ‘अल्फा’ के टीज़र के अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। पर उन दोनों सुपरस्टार्स के ऐसा करने पर अब एक अलग सी बहस शुरू हो गई है।

No Promotion For Dhurandhar 2: धुरंधर 2 को किसी बड़े सुपरस्टार ने नहीं किया सपोर्ट

दरअसल लोगों का कहना है कि इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर स्पाई फिल्म धुरंधर 2 जब रिलीज हुई थी तब ट्रेलर और प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान बॉलीवुड के किसी भी बड़े सितारे ने उसे लेकर कोई खास एक्साइटमेंट नहीं दिखाया था। न तो सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट दिखाई दी और न ही इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फिल्म को बढ़ावा देने की कोशिश की गई।

Salman And Shahrukh In Support Of Alpha: ‘अल्फा’ के टीजर को बड़े सुपरस्टार्स ने किया सपोर्ट 

Salman And Shahrukh In Support Of Alpha
Salman And Shahrukh In Support Of Alpha (Source: Social Media)

लेकिन जैसे ही आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का टीज़र रिलीज हुआ, वैसे ही कई बड़े सितारों ने तुरंत सोशल मीडिया पर उसको प्रोमोट करना शुरू कर दिया। इससे सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा है कि क्या बॉलीवुड में सभी फिल्मों को बराबर सपोर्ट मिलता है, या फिर कुछ चुनिंदा कलाकारों और प्रोजेक्ट्स को ही खास इम्पोर्टेंस दी जाती है?

क्रीटिक्स का कहना है कि इंडस्ट्री में लंबे समय से एक ऐसा माहौल बन गया है, जहां बड़े बैनर और पहले से पॉपुलर सितारों को आसानी से सपोर्ट मिल जाता है, जबकि दूसरी फिल्मों को वही सपोर्ट नहीं मिल पाता। यही वजह है कि जब एक ही जॉनर जैसी किसी फिल्म को बड़े सितारों का ऑफिशियल सपोर्ट मिलता है और दूसरी को नहीं, तो फैंस के मन में पार्शियेलिटी की फीलिंग्स पैदा होने लगती हैं।

Alpha Film News: सलमान और शाहरूख ने क्यों किया ‘अल्फा’ को सपोर्ट

Salman And Shahrukh In Support Of Alpha
Salman And Shahrukh In Support Of Alpha (Source: Social Media)

हालांकि ऐसा इललिए भी हो सकता है क्योंकि आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के प्रोडक्शन हाउस में बनी है। जिसके अंडर सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ और शाहरूख खान की ‘पठान’ फिल्म बनी थी। लेकिन यहां सवाल फिर से वहीं खड़ा होता है कि क्या बड़े सुपरस्टार्स सिर्फ वहीं स्पाई फिल्म प्रोमोट करेंगे जिनके प्रोडक्शन हाउस का वो हिस्सा रह चुके हैं, या फिर वो किसी और एक्टर की फिल्में प्रोमोट कर के उन्हें भी इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का मौका देंगे।

Discrimination In Bollywood: क्या बॉलीवुड में पसंदीदा स्टार्स को ही किया जाता है सपोर्ट?

Salman And Shahrukh In Support Of Alpha
Salman And Shahrukh In Support Of Alpha (Source: Social Media)

 

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने तो ये सवाल तक उठाया है कि अगर कलाकार एक-दूसरे की फिल्मों को सपोर्ट करते हैं, तो यह सपोर्ट सभी के लिए एक जैसा क्यों नहीं दिखाई देता? क्या प्रमोशन सिर्फ पर्सनल रिश्तों और इंडस्ट्री नेटवर्किंग के आधार पर तय होता है? हालांकि, यह भी सच है कि किसी कलाकार के सोशल मीडिया एक्टिवीटी के पीछे पर्सनल रिजन, बिजनेस समझौते या पर्सनल पसंद भी हो सकती है। फिर भी, दर्शकों के बीच यह चर्चा लगातार तेज हो रही है कि बॉलीवुड में मौके और समर्थन का डिस्ट्रीब्यूशन कितना फेयर है।

फिलहाल ये बाते अब तक सोशल मीडिया पर होने वाली बहस तक सीमित है, लेकिन इसने एक बार फिर बॉलीवुड की एक लॉबी, कल्टर और सेलेक्टेड आर्टिस्ट को मिलने वाले सपोर्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More: Abhishek Sharma को डेट कर रही हैं माहिरा शर्मा?, सोशल मीडिया के सीक्रेट पोस्ट से सच आया सामने

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।