Cocktail 2 फिल्म सच में है Cocktail का रिमेक? पहला गाना रिलीज होते ही सच्चाई आई सामने

Summary :

Cocktail 2 Controversy: बॉलीवुड में वैसे तो बहुत सी फिल्में बनती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसी होती हैं जो कि नई-नई कहानियों से लोगों को एंटरटेन करती है. तो वहीं कुछ में वहीं पुरानी घिसी-पीटी कहानियां रिपीट होती दिखाई देती हैं. उन ही फिल्मों में से एक शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ भी इन दिनों देखने को मिल रही है. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा भी है. वहीं फिल्म को लेकर लंबे समय से लोगों के बीच बज भी बना हुआ है, लेकिन क्या ये फिल्म सच में लोगों की…

Cocktail 2 Controversy: बॉलीवुड में वैसे तो बहुत सी फिल्में बनती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसी होती हैं जो कि नई-नई कहानियों से लोगों को एंटरटेन करती है. तो वहीं कुछ में वहीं पुरानी घिसी-पीटी कहानियां रिपीट होती दिखाई देती हैं. उन ही फिल्मों में से एक शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ भी इन दिनों देखने को मिल रही है.

Cocktail 2 Controversy
Cocktail 2 Controversy (Social Media)

फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा भी है. वहीं फिल्म को लेकर लंबे समय से लोगों के बीच बज भी बना हुआ है, लेकिन क्या ये फिल्म सच में लोगों की एक्सपैक्टेशन्स के मुताबिक होगी या इसमें फिर से बॉलीवुड की किसी पुरानी फिल्म की कहानी को रिपीट करते हुए दिखाया जाएगा, ये एक अहम सवाल है.

Cocktail 2 Controversy: ‘कॉकटेल 2’ का पहला गाना आउट

Cocktail 2 Controversy
Cocktail 2 Controversy (Social Media)

पहले आई कॉकटेल फिल्म की कहानी के मुताबिक मेकर्स ने नई फिल्म में बस कास्ट को चेंज करने के अलावा और क्या किया है, इस बात का पता तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा. लेकिन हाल ही में फिल्म के रिलीज हुए पहले गाने ‘जब तलक’ को देखकर एक बात तो साफ हो गई है कि इस फिल्म की कहानी भी लगभग पहली फिल्म की तरह ही होगी. जिसमें कोई भी नई चीज देखने को नही मिलने वाली है. इस फिल्म में भी एक लव ट्राएंगल देखने को मिलने वाला है और उसी के साथ इसकी कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा.

Cocktail 2 Controversy
Cocktail 2 Controversy (Social Media)

यहां पर एक सवाल और ये भी उठता है कि क्या अब बॉलीवुड के पास और कोई नई स्क्रीप्ट या कहानी नहीं रह गई है, कि वो वहीं पुरानी घिसी पिटी कहानियां ही दोबारा रिपीट कर रहे हैं. हालांकि इसी दौर में धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी रिलीज हुई हैं. जिनमें एक नई कहानी और डायरेक्शन देखने को मिला है. तो क्या उससे इन्सपीरेशन लेकर बॉलीवुड में और भी नई फिल्में नहीं रिलीज हो सकती?

Cocktail 2 Controversy: कब रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’?

Cocktail 2 Controversy
Cocktail 2 Controversy (Social Media)

अगर कॉकटेल 2 को लेकर बात करें, तो ये फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जिसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है और ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने लीड रोल निभाया था. हालांकि उस फिल्म की कहानी को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं.

Read More: Rajpal Yadav के सपोर्ट में ऊतरे सलमान खान, चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स में सौरभ द्विवेदी पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर एक्टर ने दी सफाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।