Rashmika Mandanna और Kriti Sanon बनी Lesbian!, जानें दोनों एक्ट्रेस ने शाहिद के प्यार को क्यों ठुकराया?

Summary :

Cocktail 2 Plot Leaked: साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया थ, इस फिल्म की सफलता किसी से छिपी नहीं है और आज भी इसे बेहद ही कमाल की फिल्मों में से एक माना जाता है. लेकिन फैंस के लिए खुशी की बात ये है कि अब इसका सेकंड पार्ट भी आने वाला है. जिसमें रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. दरअसल कॉकटेल 2 की कहानी कितनी अलग होगी, इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. नई जानकारी के मुताबिक, फिल्म में…

Cocktail 2 Plot Leaked: साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया थ, इस फिल्म की सफलता किसी से छिपी नहीं है और आज भी इसे बेहद ही कमाल की फिल्मों में से एक माना जाता है. लेकिन फैंस के लिए खुशी की बात ये है कि अब इसका सेकंड पार्ट भी आने वाला है. जिसमें रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. दरअसल कॉकटेल 2 की कहानी कितनी अलग होगी, इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. नई जानकारी के मुताबिक, फिल्म में कृति और रश्मिका लेस्बियन रोल प्ले कर सकती हैं.

Rashmika Mandanna Cocktail 2: कॉकटेल 2 में रश्मिका करेंगी कृति से प्यार

Cocktail 2 Plot Leaked
Cocktail 2 Plot Leaked (Source: social media)

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना कॉकटेल 2 में लेस्बियन कपल के किरदार में दिख सकती हैं. उनकी इस लव स्टोरी में शाहिद कपूर थर्ड एंगल होंगे. ऐसा दावा है कि मूवी मॉर्डन रिलेशनशिप पर फोकस करेगी और इसका कोर लव ट्रायंगल होगा. हालांकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म की कहानी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. लेकिन यूजर्स को ये ट्रैक अभी से काफी मजेदार लगने लगा है. रश्मिका-कृति ने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं किया है, तो ये उनके लिए भी एक नए एक्सपीरिएंस जैसा होगा, इसी के साथ लेस्बियन बनना उनके लिए भी एक बड़ी चुनौती से कम नही होगा.

Cocktail 2 Story Leak: डायरेक्टर होमी ने दी शूटिंग खत्म होने की जानकारी

Cocktail 2 Plot Leaked
Cocktail 2 Plot Leaked (Source: Social Media)

31 जनवरी को कॉकटेल 2 के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेट से एक खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसमें पूरी टीम ने शूट रैप सेलिब्रेट किया. फोटो में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और होमी खुशी से केक काटते दिखे. इस फिटो के कैप्शन में लिखा था कि- ‘कॉकटेल 2 की शूटिंग खत्म. मैं बायस्ड हो सकता हूं लेकिन ये मूवी थोड़ी खास लग रही है. मेरे शानदार क्रू और कास्ट को ढेर सारा प्यार, जो मेरी बेतुकी बर्दाश्त करते रहे.’

Kriti Sanon Cocktail 2: कब रिलीज होगी कॉकटेल 2

Cocktail 2 Plot Leaked
Cocktail 2 Plot Leaked (Source: Social Media)

कॉकटेल 2 की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है. वैसे जानकारी के अनुसार मूवी इस साल सितंबर में रिलीज हो सकती है. ये मूवी 2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है, जिसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान लीड रोल में थे. इस रोमांटिक ड्रामा के पहले पार्ट को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिसचस्प होगा कि कॉकटेल 2 की मॉर्डन स्टोरी के साथ दर्शक कितना कनेक्ट कर पाएंगे.

Cocktail 2 Plot Leaked: शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट

Cocktail 2 Plot Leaked
Cocktail 2 Plot Leaked (Source: Social Media)

वहीं अगर शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपनी हालिया रिलीज ओ रोमियो को लेकर चर्चा में है. इसे लोगों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं अगर फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं.

Read More: Toxic Film की कहानी हुई लीक, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।