Toxic Film की कहानी हुई लीक, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Summary :

Toxic Story Leaked: साउथ फिल्मों के अपनी एक्टिंग से खलबली मचा देने वाले रॉकिंग स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कहानी लीक हो गई है. जी हां, ऐसा बताया जा रहा है कि यूएई में फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट कर रही कंपनी फार्स फिल्म्स की वेबसाइट पर फिल्म की कहानी का खुलासा हुआ है. Yash and Kiara Advani Toxic Plot Leaked: क्या है टॉक्सिक फिल्म की कहानी? 1940 से 1970 के दशक में गोवा में औपनिवेशिक शासन कमजोर पड़ रहा था. जिसकी वजह से क्राइम सिंडिकेट का दबदबा बढ़ने लगा था और बाहर की दुनिया के लिए जन्नत जैसा…

Toxic Story Leaked: साउथ फिल्मों के अपनी एक्टिंग से खलबली मचा देने वाले रॉकिंग स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कहानी लीक हो गई है. जी हां, ऐसा बताया जा रहा है कि यूएई में फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट कर रही कंपनी फार्स फिल्म्स की वेबसाइट पर फिल्म की कहानी का खुलासा हुआ है.

Yash and Kiara Advani Toxic Plot Leaked: क्या है टॉक्सिक फिल्म की कहानी?

Toxic Story Leaked
Toxic Story Leaked (Source: Social Media)

1940 से 1970 के दशक में गोवा में औपनिवेशिक शासन कमजोर पड़ रहा था. जिसकी वजह से क्राइम सिंडिकेट का दबदबा बढ़ने लगा था और बाहर की दुनिया के लिए जन्नत जैसा दिखने वाला गोवा का अंडरवर्ल्ड अंदर से बहुत अंधेरा और डरावना था. इसी दौर में एक नौजवान ने खून, डर और धोखे के दम पर अपना साम्राज्य बनाया, यही फिल्म की मुख्य कहानी है.

Yash New Movies: वेबसाइट पर कहानी की डिटेल्स भी मौजूद

Toxic Story Leaked
Toxic Story Leaked (Source: Social Media)

कहानी के बारे में वेबसाइट पर बहुत सी चीजें बताई गई हैं, वेबसाइट पर ये भी लिखा है कि, ‘सत्ता कोई देता नहीं, उसे जबरदस्ती छीनना पड़ता है और ऐसी ताकत की एक कीमत होती है. यहां तस्करी का रास्ता ही जंग का मैदान है. वफादारी की जगह शक ने ले ली है, इन सबके बीच सिर्फ एक पागल ही जी सकता है.’

Kiara Advani Upcoming Film: फिल्म की कहानी ने मचाई सोशल मीडिया पर खलबली

Toxic Story Leaked
Toxic Story Leaked (Source: Social Media)

फिल्म की कहानी लीक होने के बाद अब सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर रिलीज से पहले ऐसा हो कैसे गया. हालांकि इसका असर फिल्म की रिलीज के बाद इसके बॉक्स ऑफिस पर पड़ेगा या नहीं, ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Toxic Story Leaked: कब होगी फिल्म रिलीज

Toxic Story Leaked
Toxic Story Leaked (Source: Social Media)

वैसे अगर हम टॉक्सिक फिल्म की बात करें तो इसमें पांच हीरोइनें नजर आएंगी, सभी अहम भूमिकाएं निभा रही हैं. नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया समेत पांच एक्ट्रेस इस फिल्म में हैं. इसी वजह से लोगों की दिलचस्पी दोगुनी हो गई है. मार्च के पहले हफ्ते में फिल्म का ट्रेलर आने की उम्मीद है. वहीं इस फिल्म को 19 मार्च के दिन रिलीज किया जाएगा, यह फिल्म गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही है और लोगों के बीच एक अलग सी एक्साइटमेंट क्रिएट करती दिखाई दे रही है.

Read More: Lil Poppa के निधन से हॉलीवुड गमगीन, जानें रैपर से जुड़ी खास जानकारी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।