Lil Poppa Death News: जनारियस माइकल व्हीलर, जिन्हें दुनिया भर में प्यार से लिल पोप्पा के नाम से जाना जाता था उनका निधन 18 फरवरी को हो चुका है, जैक्सनविले में जन्मे ये रैपर महज 25 साल के थे. उनकी मौत का सटीक कारण अभी तक वैसे तो पता नहीं चल पाया है. लेकिन आपको बता दें कि रैपर का अगला प्रदर्शन मार्च में न्यू ऑरलियन्स में होना था.
हालांकि उनके अचानक से निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है, वहीं फैंस ने ऐसे समय पर उनकी पर्सनल लाइफ, खास तौर से टोई रॉबर्ट्स के साथ उनके प्यार और बेटे पीजे के बारे में जानने में काफी दिलचस्पी दिखाई है. अपनी दुखद मृत्यु से पांच दिन पहले, जनारियस माइकल व्हीलर उर्फ लिल पोप्पा ने नए साल 2026 का अपना पहला सिंगल ‘आउट ऑफ टाउन बे’ रिलीज़ किया था।
Lil Poppa Dies At 25: लिल पोप्पा कौन थे?
View this post on Instagram
लिल पोप्पा यो गॉटी के कलेक्टिव म्यूजिक ग्रुप (सीएमजी) से जुड़े थे. हाल ही में, उन्होंने लव एंड वॉर, माइंड ओवर मैटर और हैप्पी टियर्स जैसे कई लोकप्रिय गानों की बदौलत बड़ी संख्या में तारीफें बटोरी. फिर अगस्त 2024 में, पोप्पा का 16 गानों वाला एल्बम ‘ऑलमोस्ट नॉर्मल अगेन’ रिलीज़ हुआ था, इस एल्बम ने फैंस को उनकी बेहतरीन आवाज से ऐसा रूबरू करवाया कि हर कोई इस एल्बम का फैन बन गया. लिल पोप्पा का अगला शो न्यू ऑरलियन्स में होना था, उनके फैंस रैपर के लाइव परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
Lil Poppa Death Reason: लिल पोप्पा की गर्लफ्रेंड कौन थी?

वहीं अगर बात करें लिल पोप्पा की गर्लफ्रेंड टोई रॉबर्ट्स की तो उनका जन्म 17 मार्च 2002 को हुआ था. वो फ्लोरिडा में पली-बढ़ीं, जहां उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली. रिक रॉस की बेटी टोई लिल पोप्पा के साथ रिलेशनशिप में थीं, हालांकि लिल पोप्पा और टोई ने अपने रिश्ते को पर्सनल रखा था, लेकिन कहा जाता है कि उन्होंने अपने बच्चे के आने से कई साल पहले ही डेटिंग शुरू कर दी थी. मियामी लिविंग मैगज़ीन के अनुसार, टोई एक बिजनेसवुमैन और अशांति ब्यूटी की सीईओ हैं. एक हाई-प्रोफाइल परिवार से होने के बावजूद, उन्होंने लिल पोप्पा के साथ अपने रिश्ते को पर्सनल रखा था.
Lil Poppa Death News: लिल पोप्पा का बेटा कौन है?

लिल पोप्पा की मृत्यु की खबर वायरल होने के बाद से, उनके पर्सनल लाइफ को लेकर कई अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं. लिल पोप्पा एक बेटे के पिता भी थे, जिसका नाम पीजे था. पीजे का जन्म 2022 में हुआ था, लेकिन फरवरी 2026 में मुश्किल से तीन साल का होने के वक्त उसने अपने पिता को खो दिया.
Read More: Jaya Bachchan ने पैप्स को देखते ही दिखाई उगली, जाने अचानक क्यों भड़क उठीं एक्ट्रेस?


Download Android App
Download iOS App




