राहुल गांधी को मिली घर में घुस कर गोली मारने की धमकी, युवक ने वीडियो बना कर पोस्ट की

Summary :

Threat to Rahul Gandhi in Kota : एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे कांग्रेस मीडिया सेल के हेड पवन खेरा ने भी अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है, जिस में एक शख्स लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गोली से मारने की धमकी दे रहा है। बता दें, यह शख्स राजस्थान के कोटा का बताया जा रहा है। शख्स ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के बयान को आधार बनाकर कांग्रेस के 25 सांसदों के खिलाफ 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की मांग की है. इस वीडियो को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा…

Threat to Rahul Gandhi in Kota : एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे कांग्रेस मीडिया सेल के हेड पवन खेरा ने भी अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है, जिस में एक शख्स लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गोली से मारने की धमकी दे रहा है।

Threat to Rahul Gandhi in Kota
Threat to Rahul Gandhi in Kota (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

बता दें, यह शख्स राजस्थान के कोटा का बताया जा रहा है। शख्स ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के बयान को आधार बनाकर कांग्रेस के 25 सांसदों के खिलाफ 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की मांग की है. इस वीडियो को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पेज एक्स पर पोस्ट किया है.

Threat to Rahul Gandhi in Kota : क्या है वीडियो में

Threat to Rahul Gandhi in Kota
Threat to Rahul Gandhi in Kota (source : social media)

राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मारेंगे, कोटा से जारी किया धमकी वाला वीडियो

वीडियो में वह शख्स अपनी बात जय महाकाल के साथ शुरू करता है. उसके बाद कहता है, ‘जिस प्रकार से लोकसभा में कांग्रेस के 25 सांसदों ने खुलकर स्पीकर ओम बिरला को गाली-गलौज की है. मैं करणी सेना और भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं की तरफ से कहता हूं कि अगर दोबारा ऐसी घटना हुई तो हम तोड़फोड़ करेंगे.’

वह शख्स आगे कहता है, ‘राहुल गांधी कान खोलकर सुन ले, अगर दोबारा ऐसी घटना घटी तो घर में घुसकर गोली मार देंगे. हमारी मांग है कि उन सभी 25 सांसदों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. मोदी सरकार के मंत्री किरण रिजिजू का जो बयान आया है उसके बाद से हम लोग बहुत गुस्से में हैं.’

वह शख्स धमकाते हुए आगे कहता है कि अगर 24 घंटे के अंदर उन 25 सांसदों पर कार्रवाई नहीं हुई घर में घुसकर गोली मारेंगे.

Death Threat to Rahul Gandhi : पवन खेड़ा ने किया ट्वीट

इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘पूरा RSS-भाजपा तंत्र एक “गोडसे फैक्ट्री” है।

उन्होंने आगे लिखा है, “तथाकथित करणी सेना द्वारा राहुल गांधी और “25 सांसदों” के खिलाफ दी गई धमकी कोई अलग-थलग पड़ी घटना नहीं है। यह एक सुनियोजित और कपटपूर्ण साज़िश का हिस्सा है।:

उन्होंने इस धमकी को पॉइन्टर डाल कर अपनी बात लिखी है।

यह भी पढ़ें – ‘Freebie की जगह रोजगार दें सरकार’, जानिए राज्य सरकारों के मुफ़्त योजनाओं पर क्या क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।