‘द कपिल शर्मा शो’
हमारे वीकेंड को मजेदार और धमाकेदार बनाता है ।
कपिल का शो एक ऐसा शो है जिसे देखकर सब खुलकर ठहाके लगाते है। जो कपिल शर्मा घर घर
में खुशियां बिखेरते है , वो इन दिनों
मुसीबत में पड़ते नजर आ रहे है। दरअसल, कपिल के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत उत्तरी अमेरिका में
कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन को लेकर दर्ज हुई है । मामला 7 साल पहले 2015 का है, जिसको लेकर अब
कपिल मुसीबतों में घिरते नजर आ रहे है ।
उत्तरी अमेरिका टूर के दौरान एक कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया था , जिसे लेकर साई यूएसए आईएनसी ने कपिल के खिलाफ
अब मुकदमा दर्ज किया है। अमेरिका में शो कराने वाले नामी प्रमोटर अमित जेटली का
कहना है कि 6 शहरों में शो के
लिए कपिल शर्मा को 2015 में साइन किया
गया था और उसी के तहत उनको भुगतान किया गया था। जेटली ने कपिल पर गंभीर आरोप
लगाते हुए कहा कि उन्होंने उन छह शहरों में से एक भी शहर में परफॉर्म नहीं किया।
भी बताया कि कपिल ने शो में परफॉर्म नहीं किया लेकिन इसके बदले उन्होंने नुकसान की
भरपाई का वादा किया था, लेकिन कपिल ने
बाद में न तो शो में परफॉर्म किया, ना ही कोई जवाब
दिया और ना ही नुकसान की कोई भरपाई की। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कोर्ट जाने
से पहले कई बार कपिल से बात करने और संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कपिल की तरफ
से कोई जवाब नहीं आया। साथ ही जानकारी दी कि यह पूरा मामला न्यूयॉर्क की कोर्ट में
लंबित है और निश्चित ही कपिल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी । उनकी इस बात से
तो साफ है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुसीबतें बढ़ने वाली है ।
जहां एक तरफ तो
कपिल की मुश्किलें बढ़ रही है , वहीं दूसरी तरफ
कपिल अपने शो की कास्ट के साथ कपिल कनाडा में मस्ती करते नजर आ रहे है । कपिल के
साथ कनाडा में कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा राजीव
ठाकुर, चंदन प्रभाकर, और सुमोना चक्रवर्ती भी आए हुए है ।
कपिल जुलाई के
दूसरे हफ्ते में न्यूयॉर्क में परफॉर्म करने वाले है । इससे पहले वैंकूवर में कपिल
अपनी टीम के साथ परफॉर्मेंस दे चुके हैं । इसके अलावा कपिल टोरंटो में एक लाइव शो
में भी परफॉर्म करने वाले है । इस तरह से देखें तो बैक टू बैक कपिल को कई शो
परफॉर्म में करना है, लेकिन इस वक्त
कपिल के खिलाफ जो केस दर्ज हुआ है इसे लेकर अब कपिल क्या करते है , यह देखने वाली बात होगी ।


Download Android App
Download iOS App







