छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने निलम्बित भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी का समर्थन करने पर युवक को फोन पर धमकी देने वाले युवक युवती को गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के कुम्हारी के एक युवक राजा भगत को भाजपा नेत्री नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी का समर्थन करने पर राजधानी रायपुर के गोल बाजार थाना क्षेत्र के निवासी कासिम उर्फ कुणाल सेन्द्रे एवं उसकी महिला मित्र रितिका भारती ने पहले सोशल मीडिया पर और बाद में फोन के जरिए धमकाया था।दोनो हिन्दू समाज से है लेकिन इस्लाम से बहुत प्रभावित है और इसी रीति रिवाज से जल्द ही शादी भी करने वाले थे।
पुलिस की पूछताछ में दोनो ने स्वीकार किया वह युवक की हत्या करने वाले थे लेकिन उसने भयवश रायपुर आना ही छोड़ दिया था।पुलिस ने इनके खिलाफ मोबाइल पर धमकी देने का मामजा दर्ज किया है।इनके खिलाफ प्राथमिकी पिछले सप्ताह दर्ज करवाई गई थी तभी से वह फरार थे।पुलिस ने उनके मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापा मारकर उन्हे गिरफ्तार किया।
इस बीच राज्य के दंतेवाड़ जिले की निवासी और एक टीवी कार्यक्रम की कलाकार निहारिका तिवारी को भी सोशल मीडिया पर धमकी देने का मामला सामने आया है।वह इन दिनों इंडोनेशिया में शूटिंग के लिए गई है।इस मामले में फिलहाल कोई प्राथमिकी दर्ज नही करवाई गई हैं।


Download Android App
Download iOS App



