बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइलस’ के एक्टर अनुपम खेर को हाल ही में मुंबई की सड़को पर देखा गया। बता दें, अनुपम खेर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक कपल से बातचीत करते नज़र आ रहे हैं। अनुपम का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस अनुपम के रवैये और उस कपल की काफी तारीफें कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अनुपम खेर की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो में एक परिवार के साथ बातचीत करते नज़र आ रहें हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुपम खेर अपनी कार में थे और जबकि परिवार के चारों सदस्य स्कूटर पर थे। इस परिवार को देख अनुपम खेर रुक गए और उनसे बात करने लग। स्कूटर पर चलते हुए जैसे ही कपल ने कार में बैठे अनुपम खेर को देखा तो एक्टर की तरफ हाथ हिलाने लगे। तभी अनुपम ने अपनी कार रोक दी और उनका हालचाल पूछने लगे।

बता दें, अनुपम खेर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में अनुपम खेर उस परिवार से बात करते हुए कह रहे हैं, “क्या हाल हैं? कहां काम करते हो? बच्चों के क्या नाम हैं? अरे वाह, छोटा परिवार, सुखी परिवार। अच्छे लग रहे हो। सबकी स्माइल कितनी अच्छी लग रही हैं।” और इसके बाद अनुपम खेर उस परिवार को ईद की मुबारकबाद भी देते हैं। कई तमाम लोग इस वीडियो को देखकर कॉमेंट में अनुपम की तारीफें करते नहीं थक रहें हैं।

इस वीडियों को शेयर करने के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा है, “मुंबई की सड़कों पर एक खूबसूरत परिवार से टकराया। मुझे बहुत अच्छा लगा उनसे मिलकर। उन्हें भी शायद अच्छा लगा। भगवान उन्हें हमेशा खुश रखे।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर ने हाल ही फिल्म ‘ऊंचाई’ की शूटिंग खत्म की है। बता दें इस फिल्म को सूरज बड़जात्या डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा, सारिका, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता भी हैं। इसके फिल्म के अलावा वो ‘नौटंकी’ और IB71 में भी नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



