बॉंलीवुड की दबंग गर्ल यानी सोनाक्षी सिन्हा क्रेजी हो गई हैं लेकिन सोचने वाली बात यह है कि उनमें यह क्रेजीपन किस बात को लेकर है। कहीं उनका यह क्रेजीपन दिल के मामले से जुड़ा तो नहीं है। नहीं, उनका यह क्रेजीपन फिल्म को लेकर है।
दरअसल, सोनाक्षी एक बार फिर सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं लेकिन यह फिल्म ‘दबंग’ सीरीज की नहीं है। यह दूसरी फिल्म है जिसका नाम क्रेजी है हम है।
सूत्रों की मानें तो सोनाक्षी ने आइफा के दौरान इसकी शूटिंग भी कर ली है। फिल्म बॉलीवुड अवॉर्ड शो के पीछे की कहानी होगी। इसके लिए सलमान खान ने आइफा की ग्रीन कार्पेट पर सोनाक्षी के साथ मिलकर एक सीन भी शूट किया।
इतना ही नहीं, कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म में करण जौहर और आदित्य रॉय कपूर कैमियो करते हुए दिखेंगे। फिलहाल सलमान और सोनाक्षी को साथ देखने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। वहीं दूसरी तरफ ‘दबंग-3’ को लेकर बात अभी भी चल रही है।


Download Android App
Download iOS App







