Cristiano Ronaldo के नवजात बच्चे की हुई मौत,इंस्टाग्राम पर फैंस को दी जानकारी

Summary :

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरसअल मैनचेस्टर यूनाइटेड स्टार रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टी की है कि जुड़वां बच्चों की डिलीवरी के वक्त उनके एक बेटे की मौत हो गई।

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरसअल मैनचेस्टर यूनाइटेड स्टार रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टी की है कि जुड़वां बच्चों की डिलीवरी के वक्त उनके एक बेटे की मौत हो गई। और फिलहाल उनकी बेटी इस दौरान सुरक्षित है। जिसके बाद से ही फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ी उन्हें लगातार सांत्वना दे रहे हैं। 
इंस्टाग्राम के जरिए दी जानकारी 
वही क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लंबे समय से उनकी साथी रही जॉर्जीना रोड्रिगेज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में बताया कि काफी दुख के साथ यह घोषणा करनी पड़ रही है कि हमारे बच्चे का निधन हो गया है।  इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चे की मौत से पूरी तरह हताश हो गए हैं। साथ ही उनका कहना है कि वह हमेशा अपने बच्चे से प्यार करते रहेंगे, वह उनके लिए एक फरिश्ता था।  इसके साथ ही उनका कहना है कि उनकी बेटी से उन्हें जीने की ताकत मिल रही है। 
कठिन समय में प्राइवेसी की कही बात 
वही पोस्ट के जरिए उन्होंने आगे बताया की यह सबसे बड़ा दर्द है जो कोई भी माता-पिता महसूस कर सकता है।  इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए बच्चे का इलाज करने वाले डॉक्टरों और नर्सों को उनकी सभी देखभाल और समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया है। इसके साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कहना है कि वह अपने बेटे को खोने से काफी दुखी हैं।  ऐसे में इस बहुत कठिन समय में उन्होंने प्राइवेसी की बात कही है।  और साथ ही कहा हैं की हमे कुछ समय के लिए अकेले छोड़ दे।  
कुछ समय पहले पोस्ट की थी अल्ट्रासाउंड की तस्वीरें 
वही बता दें कि रोनाल्डो ने बीते साल अक्टूबर में एक पोस्ट के जरिए ये खुलासा किया था कि वह जुड़वा बच्चों की उम्मीद कर रहे हैं।  जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिगेज को अल्ट्रासाउंड की एक कॉपी लिए तस्वीर भी साझा की थी।

Desk Team