रणवीर कपूर सलमान खान से वैैसे तो अकसर पंगे लेते रहते हीं हैं। कभी रणवीर कटरीना को छीन लेते है तो मूवी रिलीज डेट का लेकर छेडख़ानी। आपको वैसे तो यह बात बहुत अच्छे से मालूम ही है कि दंबग खान की ईद पर रिलीज हुई मूवी लोगों को रास नहीं आई। वैसे तो सलमान खान अपनी हर फिल्म ईद पर रिलीज करते हैं । बोला जाता है कि अगर ईद पर किसी कि फिल्म रिलीज हो सकती है तो वो हैं सलमान। लेकिन शायद अब ऐसा नहीं क्योंकि यह हक उनसे रणवीर कपूर की फिल्म संजय दत्त बायोपिक ने छीन लिया है।
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजय दत्त की बायोपिक अब सलमान खान की डांस फिल्म को टक्कर देगी । माना जा रहा है की ये दोनों ही फ़िल्में एक ही दिन रिलीज़ होंगी।
इस बार ईद पर आई सलमान की ट्यूबलाइट फ्लॉप हो गयी जिससे सीख लेकर भाईजान ने ये जाना कि ईद पर फिल्म चल जाए, ये ज़रूरी नहीं।
बता दें कि रणबीर और सलमान की फिल्में एक ही दिन रिलीज होगी। तो यह तो जरूर तय है कि किसी न किसी 1फिल्म पर तो असर जरूर पड़ेगा ।
इन दोनो को ही लोग पसंद करते हैं लेकिन ट्यूबलाइट के इतने पीट जाने के बाद अब सलमान कोर्ई भी जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं।
रेमो डीसूजा की डांस फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन नजर आएंगी। वहीं संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर के अलावा अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, विक्की कौशल, परेश रावल और मनीषा कोइराला भी होंगे।


Download Android App
Download iOS App








