- विक्रांत मैसी की अपकमिंग धमाकेदार सीरीज ‘सेक्टर 36’ 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है
- विक्रांत मैसी की ‘सेक्टर 36’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शेयर किया
सेक्टर 36 का ये वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें
विक्रांत मैसी की ‘सेक्टर 36‘ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शेयर किया है। ट्रेलर में विक्रांत और दीपक गैंगस्टर लुक में धमाका करते दिखाई दे रहे हैं। विक्रांत मैसी स्टारर ‘सेक्टर 36’ शुरुआत से ही चर्चा में रही है। मेलबर्न के मशहूर इंडियन फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म ने धूम मचा दी थी और अब ओटीटी पर धूम मचाने वाली है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस क्राइम ड्रामा में विक्रांत और दीपक डोबरिया की टॉम एंड जेरी की दौड़ वाकई दिलचस्प लग रही है।
View this post on Instagram
विक्रांत मैसी की सेक्टर 36 के बारे में
’12वीं फेल’ विक्रांत मैसी एक बार फिर से ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। ‘सेक्टर 36’ में एक पुलिस अधिकारी झुग्गी बस्तियों से बच्चों के गायब होने के मामले की जांच करता है। इस दौरान उसका सामना खतरनाक सीरियल किलर से होता है जो बच्चों को किडनैप करता है। पोस्टर के बाद इसका नया वीडियो भी अब चर्चा में बना हुआ है। विक्रांत मैसी की फिल्म ‘सेक्टर 36’ अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है।
View this post on Instagram
ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी सेक्टर 36
अभिनेता विक्रांत मैसी आज इंडस्ट्री के जाने-पहचाने नाम हैं जो ’12वीं फेल’ के बाद दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित, ‘सेक्टर 36’ में नजर आने वाले हैं। आदित्य निंबालकर की बतौर निर्देशक पहली सीरीज है और जिसमें अपराध और सामाजिक असमानता को बहुत अच्छे से पेश किया गया है। ‘सेक्टर 36’ 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



