रणवीर-दीपिका ऐसे मनाएंगे अपनी शादी की पहली सालगिराह, लीक हुआ सीक्रेट प्लान

Summary :

बॉलीवुड के स्टार रणवीर सिंह और एक्टे्रस दीपिका पादुकोण 14 नवंबर 2018 को शादी की थी। ऐसे में इस साल उनकी शादी की पहली सालगिरह है।

बॉलीवुड के स्टार रणवीर सिंह और एक्ट्रेस  दीपिका पादुकोण 14 नवंबर 2018 को शादी की थी। ऐसे में इस साल उनकी शादी की पहली सालगिरह है। तो जाहिर है कि यह दिन इस बॉलीवुड कपल के लिए बेहद खास होने वाला है। इसके साथ ही इनके फैंस और बाकी सभी लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर क्या है दीपिका-रणवीर का अपनी पहली शादी की सालगिरह का प्लान।
यदि आप भी ये जानने के लिए बेताब है कि यह कपल कैसे अपनी पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाला है। तो आइए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं दीपिका-रणवीर की पहली शादी की एनिवर्सरी मनाने का सीक्रेट प्लान… 
सूत्रों की मानें तो बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी एनिवर्सरी के मौके पर कोई पार्टी नहीं कर रहे हैं। बल्कि इस कपल ने अपनी पहली एनिवर्सरी पर तिरुपति बालाजी मंदिर जाने का प्लान बनाया है। 
दीपिका-रणवीर अपनी फैमिली के साथ 13 नवंबर यानी आज तिरुपति के लिए रवाना होंगे। यहां पर यह 14 नवंबर के दिन बालाजी और पद्मावती मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद यह कपल 15 नवंबर को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर मत्था टेकने के लिए जाएंगे और इसी दिन मुंबई वापस आ जाएंगे।
बता दें कि शादी करने से पहले दीपिका-रणवीर ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था। इसके कई सालों बाद इन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। दीपिका-रणवीर ने पिछले साल 2018 में इटली में शादी रचाई थी। 
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 1983 के वल्र्ड कप पर आधारित बन रही फिल्म 83 में एक साथ नजर आने वाले हैं।
 इस फिल्म में रणवीर सिंह लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी का रोल निभाएंगी। इस फिल्म के अलावा दीपिका फिल्म छपाक में दिखाई देंगी। 

Desk Team