फिल्म ‘बाला’ ने पांचवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई, इतने करोड़ कमाए

Summary :

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’ बॉक्स ऑफिस पर तबाड़तोड़ कमाई करने के साथ-साथ दर्शकों के दिलों में भी अच्छी खासी जगह बना ली है।

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’ बॉक्स ऑफिस पर तबाड़तोड़ कमाई करने के साथ-साथ दर्शकों के दिलों में भी अच्छी खासी जगह बना ली है। इतना ही नहीं फिल्म समीक्षक खुद आयुष्मान की एक्टिंग और फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। फिल्म ‘बाला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 60 करोड़ रुपए का आकंडा पार कर लिया है।
 फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के  किए गए ट्वीट के अुनसार बाला ने बीते दिन करीब 9.52 करोड़ रुपए की धाकड़ कमाई कर ली है। इस हिसाब से फिल्म ‘बाला’ महज पांच दिनों में 61.75 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन कर चुकी है।  स्त्री फिल्म के बाद बाला डायरेक्टर कौशिक की दूसरी सॉलिड हिट फिल्म होने वाली है।

फिल्म ‘बाला’ बीते हफ्ते शुक्रवार के दिन रिलीज हुई जिसने पहले ही दिन 10.15 करोड़,दूसरे दिन 15.73 करोड़,तीसरे दिन 18.07 करोड़ और चौथे दिन 8 करोड़ रुपए की भारी भरकम कमाई करी है। अब ऐसी तूफानी कमाई देखते हुए कहा जाता सकता है कि फिल्म ‘बाला’ हफ्तों में 100 करोड़ का आंंकड़ा पार कर सकती है। 
इस फिल्म का बजट 25 करोड़ बताया गया है। वैसे इस समय एक्टर आयुष्मान का कैरियर किसी बड़े सपने की तरह आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है जहां वह 6 हिट फिल्में दे चुके हैं और उनकी फिल्म बाला लगातार 7 वीं हिट फिल्म बनने के लिए तैयार खड़ी है।
फिल्म बाला को भारत में करीब तीन हजार और ओवरसीज में 550 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। आयुष्मान खुराना की यह पहली ऐसी फिल्म है जिसे इतनी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 
इस फिल्म में एक्टर आयुष्मान खुराना के अलावा भूमि पेडनेकर,यामी गौतम,सीमा पाहवा और सौरभ शुक्ला है। फिल्म बाला के निर्दशक अमर कौशिक हैं और निर्माता दिनेश विजन हैं।
 
यह फिल्म यूनीक स्टोरीलाइन और बॉलीवुड स्टार्स की शानदार परफॉर्मेंस की वजह से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है। 

Desk Team