कलर्स चैनल के
पॉपुलर सीरीय़ल ‘ससुराल सिमर का’ में ‘सिमर’ के किरदार से एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने लोगों के दिलों
में अपनी एक खास पहचान बनाई। दीपिका ऱियल लाइफ में अपने व्लॉग के जरिए भी लोगों से
अपनी जिंदगी से जुड़ी हुई कई बातें शेयर करती रहती है। दीपिका का एकदम कूल और मस्त
अंदाज लोगों के खूब पसंद आता है, लेकिन हाल ही में
कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से दीपिका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई।
दरअसल, दीपिका इन दिनों अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ
दादासाहेब फाल्के आइकन अवार्ड्स में शिरकत करने दुबई गई हुई है जहां उन्हें ‘वुमन ऑफ पावर’ और ‘वुमन ऑफ सब्सटेंस’
कैटेगरी के तहत सम्मानित किया गया है। इस
इंवेंट से दीपिका की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन इस दौरान दीपिका का एक वीडियो जमकर
सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब तमाम सोशल मीडिया यूजर्स
उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे है।
दरअसल, इवेंट के दौरान दीपिका हाथ में मोबाइल फोन लिए
चल रही थी, लेकिन अचानक चलते चलते वो
लड़खड़ा जाती हैं। दीपिका अपना बैलेंस खोकर गिरने ही वाली होती कि एक शख्स उन्हें
बचाने की कोशिश करता है। उस शक्स का धन्यवाद करने की बजाय दीपिका गुस्से में उसका
हाथ झटकत देती हैं और कहती है, मैं ठीक हूं,
डोंट टच मी‘।
इसके बाद इस
वीडियो में आगे दीपिका पैपराजी से कहती हुई दिखती है कि अवॉर्ड लेकर शोएब इब्राहिम
पीछे आ रहे हैं, तो आप लोग उनके
पास जाइए। दीपिका के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू
हो गई है। दीपिका के इस बिहेवियर और एटीट्यूड को देख अब लोग कई तरह के सवाल खड़े
कर रहे है।
किसी यूजर ने
कमेंट करते हुए लिखा,‘भलाई का तो जमाना
ही नहीं है’ , तो वहीं किसी ने
लिखा,‘ उस शक्स से सिर्फ मदद
करने की सोची लेकिन आपने उसे अपमानित कर दिया’, तो वहीं किसी ने लिखा, ‘ये है दीपिका की रिएलिटी’। जाहिर सी बात है कि दीपिका का ये बर्ताव लोगों को बिलकुल
भी पसंद नहीं आ रहा है और कई लोग व्लॉग में उनके बर्ताव और रियल लाइफ में उनके इस
तरह के बर्ताव पर सवाल खड़े करने लगे है।


Download Android App
Download iOS App









