दीपिका-रणवीर की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल, कार्ड में हुई यह बड़ी गलती

Summary :

दीपिका-रणवीर  ने अपनी शादी की तारीख का अनाउंसमेंट अब सबके सामने कर दिया है। उन्होंने इसके लिए एक खास कार्ड भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तारीख का अनाउंसमेंट अब सबके सामने कर दिया है। उन्होंने इसके लिए एक खास कार्ड भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। दरअसल बीते दिन यानि कि 21 अक्टूबर को इन दोनों ने एक साथ अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इस बात की जानकारी दी है कि उन दोनों की शादी 14 और 15 नवंबर को होना तय हुआ है इनकी शादी का कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है लेकिन ये क्यों वायरल हो रहा है इसकी वजह ये है  10 लाइन के इस कार्ड में कुछ-कुछ बड़ी गलतियां हो गई हैं।

बता दें की दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का कार्ड दोनों भाषा यानि कि अंग्रेजी और हिन्दी दोनों में लिखा गया है हिन्दी में जो कार्ड छापा गया था उसमें कुछ गलती की गई है। जैसे जहां ‘कि’ आना चाहिए था वहां ‘की’ लिख दिया गया। यहां तक कि दीपिका का नाम भी गलत लिखा गया है। ‘दीपिका’ के बदले कार्ड में ‘दिपीका’ लिखा गया है। सोशल मीडिया यूजर ने पूछा-अपना नाम आखिर कौन गलत लिखता है?

कार्ड की वजह से सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका को ट्रोल किया जा रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा है ”शादी के कार्ड पर अपना नाम गलत कौन लिखता है?” एक अन्य यूजर ने पूछा है, ”दो दिन तक कौन-सी शादी होती है यार।” एक यूजर ने लिखा, ”ऐसा कभी नहीं सुना कि कोई एक ही पार्टनर के साथ दो अलग-अलग डेट्स पर शादी करता है। तब क्या होगा…जब एक डेट पर शादी करने के बाद दूसरी डेट पर किसी का माइंड चेंज हो जाए? ऐसे रिलेशन को लीगली क्या कहा जाएगा?”

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने किये ऐसे कमेंट्स….

14 और 15 नवंबर को तय हुई शादी

दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी की खबरों को लेकर अब चुप्पी तोड़ दी है। दोनों ने सोशल मीडियापर ये बताया है कि हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हुई है। उन्होंने लिखा है कि, ‘हमें आपको ये बताते हुए बहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हुई है।

इतने सालों में आपने जो हमें प्यार और स्नेह दिया है उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार, दीपिका और रणवीर।

https://www.instagram.com/p/BpMR606Bu78/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BpMRx9CBO1S/?utm_source=ig_embed

Desk Team