बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध चुकी है। नई नवेली दुल्हन बनी दीपिका ने बेहद हॉट फोटोशूट कराया है। इन फोटोज को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दीपिका ने ये फोटोशूट ‘GQ मैगजीन’ के लिए कराया है और इसमें वो बेहद हॉट और ग्लैमरस लुक में पोज़ दे रही हैं। जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
गौरतलब है कि 14-15 नवंबर को दीपिका रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधीं। दोनों ने इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग की। ग्रैंड वेडिंग के बाद कपल ने बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी। 1 दिसंबर को मुंबई में हुई रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की।
दीपिका ने करवाया हॉट फोटोशूट…
दीपिका एक मैगजीन की दिसंबर महीने की कवर गर्ल बनी हैं। फोटो में दीपिका व्हाइट कलर की मोनॉकनी में नजर आ रही हैं। फोटोशूट की इन तस्वीरों को GQ इंडिया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।
इलके अलावा ब्लैक स्टाइलिश आउटफिट में रेत में पोज देतीं दीपिका के स्टनिंग लुक्स का जवाब नहीं। वे जितनी ग्लैमरस इंडियन आउटफिट में लगती हैं उतनी ही ग्लैमरस वो वेस्टर्न आउटफिट में भी दिखती हैं।
ब्लू कलर की बिकिनी में दीपिका एकदम फीयरलेस लग रही हैं। आपको बता दें कि दीपिका ने इससे पहले भी कई बोल्ड फोटोशूट कराए हैं। शादी की वजह से काफी दिनों से ट्रैडिशनल आउटफिट में देखने के बाद फैंस को एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज काफी पसंद आ रहा है। मैगजीन ने दीपिका के लुक के साथ टैगलाइन दी है- fearless and fabulous.
दीपिका के ये बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस का वाइल्ड लुक फैशन पुलिस को भी इंप्रेस कर रहा है।
दीपिका के इस फोटोशूट ने ये साबित कर दिया है कि वो एशिया की सबसे सेक्सी महिला हैं । पिछले साल इस लिस्ट में टॉप पर प्रियंका चोपड़ा का नाम था । इस बार वो दूसरे नंबर पर आ गई हैं ।
हाल ही में एशिया की 50 सेक्सीएस्ट महिलाओं के नाम रिवील किए गए । इसमें दीपिका पादुकोण का नाम टॉप पर रहा। दीपिका पादुकोण की इस साल की कमाई 112 करोड़ के करीब आंकी गई है। वहीं इस लिस्ट में उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह 8वीं पायदान पर हैं।


Download Android App
Download iOS App











