बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई हुई है दीपिका पादुकोण के पास एक नहीं बल्कि कई इंटरनेशनल ब्रांड्सहै जिसको वो प्रमोट करती हैं इन सबके बीच अब दीपिका पादुकोण का आजकल एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बैली डांस करती नजर आ रही है तो चले बताते हैं क्या है इस वीडियो में खास?

दीपिका पादुकोण के पुराने वीडियो को देखकर आजकल लोग काफी हैरान हो गए हैं, कितने सालों बाद भी सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रही इस वीडियो में उनके साथ पूरब कोहली और फिल्म डायरेक्टर करण जौहर एक साथ सोफे पर बैठे बातचीत करते नजर आ रहे हैं इस वीडियो में पूरब कोहली आते हैं तो दीपिका पूरब से सवाल पूछती है क्या आप काफी लेना चाहते है जिसके जवाब में वो कहते है ‘शेक इट एंड मेक इट बेबी’।

शेकर में काफी हिलाते हुए दीपिका कुछ कुल बैली डांस मूव्स दिखाती है। जिसके बाद करण उठ जाते है और बस मिक्सर में काफी बनाते है वह पूरब कोहली को उनके सपने से जागते हैं और उनसे कहते है कि इसे बनाने के लिए दीपिका की तरह डांस करने की जरूरत नहीं है, टास्क के लिए मिक्सर ही काफी है।
बता दे, दीपिका के फैंस उनके इस डांस मूव्स को काफी पसंद कर रहे है क्योंकि इस वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया था। जिसपर एक यूजर ने कमेंट किया की कैफीन के बिना उन्हे गुलजार कर दिया। जिसके बाद एक और यूजर ने कहा मुझे ये एड बहुत अच्छी तरह से याद है।


वही एक और यूजर ने कहा इस एड में दीपिका बहुत अच्छी लग रही है। यहां तक की एक यूजर ने ये तक कह दिया अगर ऐसी काफी बनाने वाली मिल जाए तो पूरी जिंदगी नेस्केफी पीयू।


Download Android App
Download iOS App



