बॉलीवुड एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने पति रणवीर सिंह के साथ अमेरिका में हैं। जहां से
उनकी फोटोज और वीडियोज लगातार सामने आ रही हैं। दीपिका बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों
में शामिल है जिनकी फैन फॉलोइंग किसी मेल स्टार से कम नहीं है। अदाकारा की एक झलक
पाने के लिए उनके चाहने वाले काफी बेताब
रहते है।
दीपिका को वैसे उनके
शांत स्वभाव के लिए भी जाना जाता है। वह अक्सर अपने फैंस के साथ बहुत की तमीज से
बर्ताव करती दिखाई देती है। लेकिन इस बार एक्ट्रेस का एक ऐसा वीडियो सामने आया है
जिसमें उनका एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। इस क्लिप में दीपिका भरी महफिल
में अपने फैंस पर चिल्लाती दिखाई दे रही है। मस्तानी एक्ट्रेस का यह वीडियो
इंटरनेट पर बहुत देखा जा रहा है।
दीपिका का वीडियो
दरअसल, दीपिका और रणवीर ने कैलिफोर्निया के सैन जोस में कोंकणी सम्मेलन में
हिस्सा लिया और दीपिका इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। सोशल मीडिया
पर इसी इवेंट का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में देखा जा
सकता है कि दीपिका को देखकर वहां मौजूद सब लोग काफी एक्साइडेट हो जाते है और कुछ फैंस
चिल्लाकर दीपिका से कहा, ‘We
love you’ करते है।
दीपिका ने दिया मजेदार जवाब
I just can’t 😂😂😭😭❤️❤️#DeepikaPadukone pic.twitter.com/3EUuGULIop
— elitestanning (@elitestanning) July 3, 2022
फैंस की बात सुनकर स्टेज पर मौजूद दीपिका तुरंत माइक पर चिल्लाते हुए फैंस को
जवाब देते हुए कहती है कि “अब मैं शादीशुदा हूं, तमीज से पेश आओ।”
एक्ट्रेस की बात सुनकर स्टेज पर मौजूद लोग हंसने लगते है। वहीं दीपिका भी इस दौरन गुस्से
में नहीं बल्कि काफी चिल और मजाकिया मूड में नजर आती हैं।
दीपिका ने फिर लूटा दिल
सामने आते ही फैंस
को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। दीपिका ने एक बार फिर अपनी हाजिर जवाबी से सबका
दिल जीत लिया है। इवेंट में दीपिका
एकदम देसी लुक में नजर आईं।बता दें कि इस दौरान दीपिका के लुक के खूब चर्चे हो रहे
हैं। गुलाबी और हरे
सूट में एक्ट्रेस का लुक देखकर फैंस एक बार फिर उन पर फिदा हो गए है।


Download Android App
Download iOS App







