दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी फिल्मों के अलावा अपने लुक की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी नई-नई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि वह शकुन बत्रा की फिल्म की सोमवार को घोषणा करने वाली है।

दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैक टू बैक पांच तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें से पहली तस्वीर में दीपिका सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ गोवा के बीच पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस सिद्धांत चतुर्वेदी की ओर देख रही है। वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी भी उन्हें देख रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने ब्लैक कलर की ब्रालेट और बिकिनी पहन रखी है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इसमें से दूसरी तस्वीर में दीपिका सीन समझती हुई नजर आ रही है। तीसरी तस्वीर में दीपिका पादुकोण को समुद्र किनारे देखा जा सकता है। वह कैमरे की ओर देख रही हैं। वहीं सिद्धांत की पीठ इसमें नजर आ रही है। वहीं चौथी तस्वीर मुंबई की है, जिसमें एक्ट्रेस सीन करते हुए देखी जा सकती है। जबकि पांचवी और आखिरी तस्वीर में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और रजत कपूर नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि यह सभी फोटो ब्लैक एंड वाइट में है।

दीपिका पादुकोण ने इन तस्वीरों के साथ लिखा नोट?
एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें पोस्ट करके लिखा- जी हां, थोड़ा लंबा इंतजार हो गया, लेकिन जैसा सभी कहते हैं, जितना लंबा आप वेट करेंगे और जब वह चीज होगी, तब आपको ज्यादा अच्छा लगेगाl मुझे लगता है यह सही बात है। मैं इस अवसर पर बताना चाहती हूं कि मैं किसी ऐसी चीज का हिस्सा बनी हूं जो कि जादूई है। मैं इसके लिए सभी का आभार करती हूं और जल्दी अपना सारा परिश्रम मैं आप लोगों के साथ साझा करने वाली हूं। हम जल्द कल घोषणा करेंगे।
दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर की गई ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट को करण जौहर, शकुन बत्रा, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और अन्य लोगों को टैग किया है। वहीं दीपिका का ऐसा बोल्ड अवतार देखकर लोगों ने हे भगवान, ऑसम, बोल्ड, अमेजिंग, नाइस जैसे कमेंट भी किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



