इतने फेमस होने के बावजूद आखिर क्यों सोशल मीडिया से दूर रहते हैं Ranbir Kapoor, एक्टर ने किया ये बड़ा खुलासा

Summary :

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल रणबीर अपनी आने वाली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म के जरिए रणबीर काफी वक़्त बाद परदे पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म से एक्टर की काफी उम्मीदे जुडी हुई हैं।

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल रणबीर अपनी आने वाली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म के जरिए रणबीर काफी वक़्त बाद परदे पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म से एक्टर की काफी उम्मीदे जुडी हुई हैं। वही अपने प्रमोशन के दौरान रणबीर ने कुछ ऐसा खुलासा कर दिया है जिसे सुनकर आप भी आश्चर्य हो जाएंगे। 
दरअसल रणबीर कपूर से कई बार ये सवाल पूछा गया है की इतने बड़े सेलिब्रिटी होने के बावजूद आखिर क्यों वो सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। ऐसे में अब आखिरकार रणबीर ने इस सवाल का जवाब दे दिया हैं। दरअसल फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर से ये सवाल किये जाने पर रणबीर ये कहते दिखे की अगर कोई स्टार एक बार सोशल मीडिया पर आ जाता है तो उसे एक खास तरीके से खुद को वहां प्रेजेंट करना पड़ता है, जो लोगों के हिसाब से भी हो। एक्टर ने कहा, ”अगर कोई सोशल मीडिया पर होता है तो उसे खुद को एंटरटेनिंग तरीके से दिखाना पड़ता है और मेरे में वो बात नहीं है।”

सोशल मीडिया से खुद को दूर रखने की वजह का खुलासा करते हुए रणबीर ने कहा, ”मेरा हमेशा से मानना है कि आजकल जो एक एक्टर और एक्ट्रेस की मिस्ट्री है, वो कहीं न कहीं चली जा रही है। हम इतने ऐड करते हैं, फिल्में करते हैं, प्रामोशन करते हैं, शो करते हैं, लोग हमें इतना ज्यादा देख रहे हैं कि उन्हें लगने लगता है कि यार इससे तो बहुत जल्दी ऊब गए हैं, इसको हटाओ और अब किसी नए एक्टर को लाओ।”
साथ ही इस दौरान रणबीर यह भी कहते हुए दिखे की एक्टर ने आगे कहा, ”मैं कोशिश करता हूं कि जितना हो सके अपनी प्राइवेसी को बचाकर रख सकूं। ताकि जब भी मेरी फिल्म आए तो लोग सोचे कि अरे बहुत दिनों बाद इसकी फिल्म आ रही हैं, चलो देखकर आते हैं।”
बता दे की रणबीर कपूर की फिल्म  ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर श्रद्धा कपूर भी नजर आने वाली हैं। साथ ही ये फिल्म होली के दौरान 8 मार्च को रिलीज होने वाली हैं। 

Desk Team