शशांक खेतान के निर्देशन में बनी जानह्वी कपूर और ईशान खट्टर की ‘Film Dhadak’ 20 जुलाई यानि की कल रिलीज हो रही है। फिल्म के दोनों सितारें ‘फिल्म धड़क’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं करण जौहर। धड़क से श्रीदेवी की बेटी जानह्वी कपूर डेब्यू कर रही हैं। वहीं साथ ही फिल्म में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी दिखेंगे।
फिल्म सैराट बजट
सैराट पहली मराठी फिल्म है जिसके 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है। फिल्म को देशभर में बेहद पसंद किया गया.. वहीं, कई भाषाओं में इसके रीमेक बन भी चुके हैं, जैसे कि कन्नड़, पंजाबी, उड़िया और बंगाली।
वहीं, तेलुगु, तमिल और हिंदी में रीमेक आने वाली है। इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। ‘सैराट’ एक मराठी फिल्म थी इसलिए इसका बजट सिर्फ 4 करोड़ रुपए था । ‘सैराट’ 2016 में रिलीज हुई थी ।
इसके ट्रेलर को अब तक सिर्फ 6 लाख व्यूज मिले हैं । लेकिन फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। रीजनल सिनेमा पैसों के मामले हिंदी सिनेमा से काफी पीछे है। लो बजट फिल्म होने के बावजूद रिंकू राजगुरु और आकाश थोसर ने अपनी एक्टिंग के दम पर इस फिल्म को हिट करवाया था ।
फिल्म धड़क बजट
यह तो आम बात है कि जब ब्लॉकबस्टर फिल्म का रीमेक है तो तुलना भी जरूर ही होगी। वहीं ‘Film Dhadak’ के ट्रेलर देखने के बाद इसे अच्छे रिव्यू नहीं मिले थे । लेकिन ट्रेलर को अब तक 4.45 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।
लेकिन अब देखना यह होगा कि फिल्म को दर्शक कितना पंसद करते हैं। और बॉक्स ऑफिस पर कितना अपना जादू चला पाती है। यह तो अब फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा।
‘सैराट’ के मुकाबले ‘Film Dhadak’ का बजट काफी ज्यादा है । फिल्म 50 करोड़ रुपए में बनी है । साथ ही 20 करोड़ रुपए फिल्म के ऐड और मार्केटिंग पर खर्च किए गए हैं । फिल्म का टोटल बजट 70 करोड़ रुपए है ।
जाने फिल्म सैराट और धड़क कमाई के स्टार्स की फीस
‘सैराट’ मे रिंकू राजगुरु और आकाश थोसर ने काफी धमाकेदार एक्टिंग की थी। फिल्म के लिए दोनों को 5 लाख रुपए सैलरी दी गई थी । वही फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए थे ।
‘Film Dhadak’ में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने काम किया है । इस रोल के लिए दोनों को 60 लाख रुपए दिए गए हैं ।


Download Android App
Download iOS App











