Kajol को याद आया एक बार फिर ‘के3जी’ का 17 साल पुराना यह सीन,देखें वीडियो

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Kajol इन दिनों अपनी नई फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में बिजी हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए काजोल एक रेडियो प्रोग्राम में पहुंची।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Kajol इन दिनों अपनी नई फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में बिजी हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए काजोल एक रेडियो प्रोग्राम में पहुंची। वहां पर जाकर एक्ट्रेस काजोल ने अपने 17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के एक सीन को दोबारा से याद किया है।

वहाँ पर एक सीन की एक्टिंग करने को कहा गया। इस सीन को याद करते हुए काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उसी अपनी ही फिल्म के डायलॉग को दोहराती हुई नजर आ रही हैं। इस सीन में वह कई तरह के चेहरे भी बना रही है।

17 साल पहले रिलीज हुई इस सीन को दोबरा याद किया Kajol ने

https://instagram.com/p/BlVAsFrHpTi/?utm_source=ig_embed

वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, रिक्रिएटिंग गेरूआ राज और पबलो स्टाइल। वर्कफ्रंट की बात करें तो काल को आखिरी बार धनुष स्टारर फिल्म ‘वीआईपी’ में देखा गया था।

https://www.instagram.com/p/BlW4RB7Fm70/?utm_source=ig_embed

फिल्म में Kajol बिजनेस टायकून का रोल अदा किया था। तमिल फिल्म का निर्देशन सौंदर्या रजनीकांत ने किया था। वहीं काजोल की आखिरी हिंदी फिल्म ‘दिलवाले’ थी, जिसमें उनके अपोजिट शाहरुख खान नजर आए थे।

बता दें दरअसल फिल्म में यह सीन तब आता हैं जब शाहरुख खान के पिता बने अमिताभ बच्चन की बर्थडे पार्टी चल रही होती हैं। उसी दौरान काजोल के हाथों से गलती से महंगा वास (फूलदान) टूट जाता है। इसके बाद वह फिल्म में अमिताभ से माफी भी मांगती हैं लेकिन जैसे ही वो आगे बढ़ती हैं उनके हाथों से एक और वास टूट जाता है।

https://www.instagram.com/p/BlU-2tUlqzL/?utm_source=ig_embed

इसके बाद Kajol फिल्म में जो रिएक्शन देती हैं वह काफी दिलचस्प होते हैं। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब काजोल के इस सीन को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था। लेकिन आपको बता दें काजोल ने इस वीडियो के जारिए एक बार फिर अपने सीन को दोहराया हैं और पुरानी यादों को ताजातरीन किया है।

काजोल को अब फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ का इंतजार हैं। फिल्म में अभिनेत्री काजोल एक सिंगल मदर के रोल में नजर आने वाली है और इस फिल्म को प्रोड्यूस अजय देवगन कर रहे हैं।

Desk Team