Dhurandhar 2: इस खास वजह से ईद पर रिलीज़ हो रही है Dhurandhar 2, मेकर्स ने किया खुलासा, कहा- मुस्लिम कल्चर…

Summary :

Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा तूफान लाने के लिए तैयार है, जिसकी गूंज रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनाई दे रही है। रणवीर सिंह की यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में रिकाॅर्ड बना रही है। ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने से तीन दिन पहले ही 120 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े बताते हैं कि अब तक 10 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। जानकारों का मानना है कि यह फिल्म 200 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग ले सकती…

Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा तूफान लाने के लिए तैयार है, जिसकी गूंज रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनाई दे रही है। रणवीर सिंह की यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में रिकाॅर्ड बना रही है। ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने से तीन दिन पहले ही 120 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े बताते हैं कि अब तक 10 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। जानकारों का मानना है कि यह फिल्म 200 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग ले सकती है। वही मेकर्स ने खुलासा किया है की फिल्म को रिलीज़ के लिए ईद का दिन ही क्यों चुना?

Dhurandhar 2: इस खास वजह से ईद पर रिलीज़ हो रही है Dhurandhar 2

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2( Source: Social Media)

ईद मुस्लिम समुदाय के लिए साल का सबसे बड़ा त्योहार होता है। सलमान खान इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और सुपरस्टार हर जाति-धर्म वाले फिल्म दर्शक के सपोर्ट से ही बनते हैं।

ऐसे ही ‘धुरंधर‘ एक पूरे समुदाय के कल्चर को स्क्रीन पर सेलिब्रेट करती है। पहनावा, खानपान, बोली-बर्ताव की तहजीब, नमाज पढ़ते-कुरान का ज्ञान शेयर करते किरदार… ‘धुरंधर’ की कहानी में मुस्लिम कल्चर का सेलिब्रेशन बनता है और हमजा आली मजारी जैसे हीरो को भला कौन अपना आइकॉन नहीं बनाना चाहेगा। इसलिए तीन दिन तक चलने वाला ईद का सेलिब्रेशन ‘धुरंधर 2 के लिए एक तगड़ा कल्चरल कनेक्ट लेकर आएगा।

मगर 19 मार्च की रिलीज से ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने सिर्फ एक त्योहार या कल्चर को है नहीं साधा है। इस रिलीज डेट का एक और फायदा है। हिंदू नववर्ष की शुरुआत 19 मार्च से नया विक्रमी संवत भी शुरू होगा, जिसे आम भाषा में लोग हिंदू न्यू ईयर भी बोलते हैं।

इस न्यू ईयर को साउथ में उगादि और महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। दूसरी जगहों पर भी इस मौके को अलग-अलग त्योहारों के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। कई जगहों पर इस दिन छुट्टी भी होती है और छुट्टी वाले सेलिब्रेशन का मूड किसी फिल्म के लिए बहुत मायने रखता है. ‘धुरंधर 2’ को इसका भी फायदा होगा।

कब होगा धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू

Dhurandhar 2( Source: Social Media)
Dhurandhar 2( Source: Social Media)

दिलचस्प बात यह है कि इतने कट्स के बावजूद फिल्म के रनटाइम पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कुल लंबाई लगभग 3 घंटे 50 मिनट है, जो इसे एक लंबी फिल्म बनाती है। बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू 18 मार्च की शाम से शुरू होगा, जबकि यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स के चलते धुरंधर 2 पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।

Also Read: Dhurandhar 2: ‘Dhurandhar 2’ के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 21 कट्स के बाद मिला सर्टिफिकेट, जानिए फिल्म में क्या- क्या हुआ बदलाव?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।