Dhurandhar 2 Box Office: आदित्य धर निर्देशित धुरंधर फ्रेंचाइजी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। दअसल इसने ग्लोबल लेवल पर भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। धुरंधर के दोनों भागों ने इतना शानदार परफॉर्म किया है कि इनकी कुल ग्लोबल कमाई अब 3000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी के साथ धुरंधर फ्रेंचाइजी ये रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है।
Dhurandhar 2 Box Office: ‘Dhurandhar’ फ्रेंचाइजी ने वर्ल्डवाइड रच दिया इतिहास

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। इसके बाद यह 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है। जब किसी एक फिल्म की सफलता के बाद उसके एक से ज्यादा पार्ट बनाए जाते हैं तो वह एक फ्रेंचाइजी का रूप ले लेती है।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर 2 का इंडिया नेट कलेक्शन ₹1,088.62 करोड़ और इंडिया ग्रॉस ₹1,303.37 करोड़ हो चुका है। ओवरसीज में फिल्म ने ₹415.25 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,718.62 करोड़ पहुंच गया है। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है।
टॉप फिल्म फ्रेंचाइजी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बाहुबली

बाहुबली फ्रेंचाइजी ने टोटल 2438 करोड़ का कलेक्शन किया है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म के पहले पार्ट ने 650 करोड़ का बिजनेस किया और दूसरे पार्ट ने 1788 करोड़ कमाए। फिल्म में प्रभास लीड रोल में थे। दोनों फिल्मों को बहुत प्यार मिला और काफी बज देखने को मिला। फिल्म में तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, रम्या कृष्णनन जैसे स्टार्स नजर आए।
पुष्पा

अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने टोटल 2092 करोड़ का कलेक्शन किया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म के पहले पार्ट ने 350.10 करोड़ कमाए। वहीं दूसरे पार्ट ने 1742.10 करोड़ का कलेक्शन किया. पुष्पा के रोल में अल्लू अर्जुन छा गए थे।
धुरंधर ने कमाई के मामले में भारतीय सिनेमा की अन्य बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी को पहले ही पीछे छोड़ दिया था। पुष्पा के दोनों पार्ट की कुल कमाई करीब ₹2,192 करोड़ के आसपास थी। पुष्पा ने करीब ₹350.10 करोड़ और दूसरे पार्ट ने ₹1,742.10 करोड़ दुनियाभर में कमाए थे
वहीं, बाहुबली के दोनों पार्ट ने करीब ₹2,438 करोड़ का बिजनेस किया था। बाहुबली ने करीब ₹650.00 करोड़ और दूसरे पार्ट ने ₹1,788.10 करोड़ दुनियाभर में कमाए थे।
धुरंधर का क्रेज कायम

धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा।
Also Read: Ranveer Singh और Deepika Padukone का जल्द होगा Divorce! सोशल मीडिया पर फैंस ने किया खुलासा


















